Home Box OfficeBox Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘द पैराडाइज’ ने की दमदार शुरुआत, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ के कलेक्शन पर पड़ा कितना असर?

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘द पैराडाइज’ ने की दमदार शुरुआत, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ के कलेक्शन पर पड़ा कितना असर?

by BollywoodNewsAndMovie


Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रफ्तार के बीच ‘द पैराडाइज’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी शुरुआत करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि नई रिलीज का असर पहले से बॉक्स ऑफिस पर चल रही दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर कितना पड़ा है.

The Vvaan Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा- तमन्ना भाटिया की जोड़ी ने जमाया रंग, आस्था और लालच की कहानी ने बढ़ाई दिलचस्पी

‘द पैराडाइज’ ने किया शानदार कलेक्शन

The Paradise

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि रिलीज से एक दिन पहले हुए पेड प्रीव्यू से 11.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था. इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो गया है. भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने तेलुगु में 43.04 करोड़, हिंदी में 2.26 करोड़ और तमिल में 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं.

‘रेजिडेंट ईविल’ ने किया बेहतरीन प्रदर्शन 

Resident Evil

भारत में रिलीज के सात दिन पूरे कर चुकी ‘रेजिडेंट ईविल’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. गुरुवार को फिल्म ने सातवें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि छठे दिन यानी बुधवार को इसका कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये रही थी. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म अब तक 14.85 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन कर चुकी है.

Main Hoon Na 2: Arjun Kapoor ने फराह खान से की ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल की मांग, डायरेक्टर ने दिया हिंट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने किया इतना कलेक्शन 

Mirzapur the movie

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अपने कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है. फिल्म ने 21वें दिन गुरुवार को 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, बुधवार को 20वें दिन इसका कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये था. अब फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 223 करोड़ रुपये हो चुका है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार

hanuman Ansh

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा 50वें दिन भी बरकरार है. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 49वें दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए. इससे एक दिन पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये था. वहीं, इसी दौरान ‘द पैराडाइज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन नई रिलीज का ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन पर खास असर नहीं पड़ा. फिल्म के कलेक्शन में सिर्फ 10 लाख रुपये की मामूली गिरावट आई है. अब इसका कुल नेट कलेक्शन 288.33 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से Alia Bhatt का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

‘वाइब’ के कलेक्शन ने किया निराश

vibe

बॉक्स ऑफिस पर ‘वाइब’ के पहले हफ्ते का सफर पूरा हो चुका है. करीब 40 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने सात दिनों में 11.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. हालांकि, सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन  में गिरावट आई और यह घटकर सिर्फ 90 लाख रुपये रह गई. 

‘दायरा’ की रफ्तार हुई धीमी

images-24

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 55 करोड़ रुपये है, लेकिन सात दिनों में यह सिर्फ 6.36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर पाई है. गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन महज 41 लाख रुपये रहा, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चिंता बढ़ गई है.

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन पर बोले Govinda, कहा- ‘आपको क्या तकलीफ है?’

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? (How much did The Paradise earn at the box office?)

‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करते हुए पहले दिन शानदार कलेक्शन किया.

2. ‘द पैराडाइज’ की ओपनिंग कैसी रही? (How was The Paradise’s opening?)

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन मजबूत शुरुआत की और दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाई.

3. ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा? (How much did Hanuman Ansh collect at the box office?)

‘हनुमान अंश’ ने नई रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपने कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा.

4. क्या ‘द पैराडाइज’ की रिलीज का ‘हनुमान अंश’ पर असर पड़ा? (Did The Paradise affect Hanuman Ansh’s collection?)

नई फिल्म की रिलीज के बीच ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में कितना बदलाव आया, यह उसके लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से साफ होता है.

5. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन कितना रहा? (How much did Mirzapur: The Movie collect?)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और लगातार कलेक्शन कर रही है.

Tags : box office collection | box office | The Paradise | The Paradise 2026 | The Paradise 2026 movie | The Paradise Movie | The Paradise Trailer | The Paradise Teaser | film daayra | Daayra Movie Review | Daayra Trailer 



Source link

You may also like

Leave a Comment