Home ViralBhagalpur News: बांका: मंदार पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: बांका: मंदार पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, Bhagalpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपार्ट मंदार पर्वत से जुड़े वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले का खुलासा शनिवार को कर सकती है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मंदार पर्वत और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, मंदार पर्वत पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद सैलानियों का आवागमन प्रभावित हुआ है और सामान्य दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या कम देखी गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की सत्यता सहित उससे जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के आधिकारिक खुलासे के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment