Home Box Officeशनिवार को The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, छठी मैया के आशीर्वाद से फैंटेसी थ्रिलर पर हुई धनवर्षा

शनिवार को The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, छठी मैया के आशीर्वाद से फैंटेसी थ्रिलर पर हुई धनवर्षा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपक कुमार के निर्देशन में बनी ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्रिटीक्स और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिव्यू मिले। इस बीच फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठीक कमाई के साथ खाता खोला। आइए जानते हैं फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला या नहीं।

‘द वन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

सैकनिल्क के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) स्टारर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। यह कलेक्शन 6,746 शोज और 26% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ।

‘द वन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 9.59 करोड़ रुपये (अब तक)

नेट इंडिया कलेक्शन- 17.59 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 20.92 करोड़ रुपये

द वन के साथ इस वक्त थिएटर्स में हनुमान अंश चल रही है जो कि अच्छी कमाई कर रही है। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर भी द वन के साथ ही रिलीज हुई है। इसके अलावा मिर्जापुर: द मूवी भी थिएटर्स में जमी हुई है।

the vvan (1)

‘द वन’ के बारे में

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force Of The Forest) एक फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल ने अहम किरदार निभाए हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment