Home Viral‘बहुत बोल रहा है तू’, आलिया भट्ट-विक्की कौशल के सामने आपा खो बैठे रणबीर कपूर, पैपराजी को लगाई फटकार

‘बहुत बोल रहा है तू’, आलिया भट्ट-विक्की कौशल के सामने आपा खो बैठे रणबीर कपूर, पैपराजी को लगाई फटकार

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लेकर आ रहे हैं. इस मूवी से आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुके हैं. इस बीच संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक जगह स्पॉट हुए, तो पैपराजी में उनकी तस्वीरें कैद करने की होड़ मच गई. सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन इनमें से एक क्लिप ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है, जिसमें रणबीर कपूर पैपराजी पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं.

रणबीर कपूर का वीडियो वायरल. फोटो साभार Xt_celebs

दरअसल, कैमरे के सामने पोज देने के बाद जब रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली अपनी-अपनी गाड़ियों की तरफ बढ़ने लगे, तब पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और जोर-जोर से नाम चिल्लाने लगे. पैप्स की इस हरकत और शोर-शराबे को देखकर रणबीर कपूर का पारा चढ़ गया. वह तुरंत मुड़े और एक फोटोग्राफर को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए बोले- ‘बहुत बोल रहा है तू’. रणबीर का यह गुस्सैल अंदाज सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है.

रणबीर कपूर का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

रणबीर कपूर के इस तल्ख अंदाज का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है और नेटीजेन्स इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस खास मौके पर रणबीर ऑलिव-ग्रीन शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक जीन्स में नजर आए, वहीं आलिया भट्ट नियॉन-ग्रीन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. दूसरी तरफ, विक्की कौशल क्लासिक वाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में काफी डैशिंग दिखे.

ये भी पढ़ें: ‘तेरी लाइफ में फेनी ने बहुत गड़बड़ की है’, कपिल शर्मा को मजे लेना पड़ा भारी, अजय देवगन ने कर दी बोलती बंद

विज्ञापन

21 जनवरी को रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट में लगातार फेरबदल देखने को मिला है. पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर आने वाली थी, जिसे आगे बढ़ाकर मार्च 2026 किया गया और फिर टाल दिया गया. अब यह मूवी 21 जनवरी 2027 को थिएटर्स में दस्तक देगी.

रणबीर-विक्की और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका

हाल ही में सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर्स ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है. पोस्टर में रणबीर कपूर हाथ में खून के धब्बे और शर्ट पर गोली के निशान के साथ रफ-एंड-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं. आलिया भट्ट का कैबरे-इंस्पायर्ड ग्लैमरस लुक ओल्ड-स्कूल चार्म और बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है, तो वहीं विक्की कौशल सिगरेट सुलगाते हुए इंटेंस लुक में दमदार लग रहे हैं. खबर है कि संजय लीला भंसाली इस बार एक बिल्कुल अलग और नए कलेवर में लव ट्रायंगल को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment