Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 16 november 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 16 november 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को AQI में कुछ सुधार दर्ज किया गया है. वहीं, लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया है. इन खबरों के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें

सिरिफोर्ट में 346, पंजाबी बाग में 276… दिल्ली में सुधरा AQI पर प्रदूषण बरकरार 

दिल्ली में सोमवार को AQI में कुछ सुधार दर्ज किया गया है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी का औसत AQI सुबह 213 दर्ज किया गया, जो हालांकि ‘खराब’ श्रेणी में ही आता है, लेकिन बीते हफ्ते के मुकाबले कुछ कम है. मौजूद आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले दो हफ्ते में दिल्ली का सबसे बेहतर AQI है. कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक है.

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका में हवाई संकट अब भी जारी, तीसरे दिन 10 हजार फ्लाइट्स प्रभावित 

अमेरिका में शुक्रवार को लगाए गए देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप का असर रविवार को भी देखने को मिला. अमेरिका में रविवार को 10 हजार से ज्यादा उड़ानें या तो रद्द या डिले हुई. परिवहन सचिव शॉन डफी ने कहा है कि सोमवार तक कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है. रविवार को पूरे अमेरिका में 2,300 से रद्द की गई जबकि 7,700 उड़ानों में देरी हुई.  

उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न, दिल्ली-मुंबई से पटना तक घाटों पर दिखा श्रद्धा का संगम 

लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया है. देशभर में श्रद्धालुओं ने नदी, तालाबों और बनाए गए अस्थायी घाटों पर पहुंचकर आस्था की डूबकी लगाई. भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करने के साथ ही खरना के बाद शुरू हुआ करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हो गया है.

फिलीपींस जा रहे PM मोदी, आसियान भारत और ईस्‍ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा, क्‍वाड नेताओं की भी बैठक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी 16 नवंबर से 17 नवंबर तक राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर राजधानी मनीला का दौरा करेंगे. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मनील में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे. 

Ramayana Box Office Day 11: दुनियाभर में गूंज रहा ‘राम’ का नाम, धुरंधर-RRR सब छूटे पीछे! 11वें दिन रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण ने दूसरे रविवार को 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपये हो गया है. रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1384.50 करोड़ पहुंच चुका है.

पुतिन का रवैया बचकाना, जेलेंस्की मूडी और जिद्दी… अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन ने अपनी किताब में किए कई खुलासे 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी आने वाली किताब में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं. बाइडेन ने पुतिन के व्यवहार को चिड़चिड़ा और बचकाना बताया है. वहीं, जेलेंस्की को लेकर बाइडेन ने कहा कि निजी बातचीत में वह कई बार मूडी और जिद्दी हो जाते थे.

यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM भी बदले, देखें पूरी लिस्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के उप जिलाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.

वोट चोरी पर कांग्रेस हुई आक्रामक, अब 26 नवंबर को निकालेगी ‘संविधान रक्षा’ मार्च 

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर ‘संविधान रक्षा’ मार्च निकालेगी. इसके साथ ही पार्टी डिलीट किए गए वोटर्स के बूथ लेवल वेरिफिकेशन के लिए कैंपेन चलाएगी और गांव स्तर पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल भी लगाएगी. कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है.

पंजाब में हरभजन सिंह, राघव चड्डा और एच एस फुल्का को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, मेनिफेस्टो कमेटी में दी जगह 

BJP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी और प्रदेश चार्जशीट कमेटी का गठन किया है. कमेटी में मनप्रीत बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह, परमपाल कौर और एडवोकेट एच.एस. फूलका को सदस्य बनाया गया है.

ICC का बड़ा ऐलान, 2035 तक क्रिकेट का कैलेंडर तैयार… भारत में 2029 और 2031 में होंगे ये दो बड़े टूर्नामेंट, देखें फुल शेड्यूल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2035 तक होने वाले बड़े मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल मंजूर कर दिया है. इस ऐलान के मुताबिक भारत को दो बड़े ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिलेगी. भारत अक्टूबर 2029 में चैम्प‍ियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा. वहीं, 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप आयोजित करेंगे.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment