Home Morning News (खास खबरें)Kushinagar News:सुबह से लेकर देर शाम तक जाम में जूझता रहा पडरौना, राहगीर परेशान – Padrauna Remained Gridlocked From Morning Until Late Evening; Commuters Faced Significant Trouble

Kushinagar News:सुबह से लेकर देर शाम तक जाम में जूझता रहा पडरौना, राहगीर परेशान – Padrauna Remained Gridlocked From Morning Until Late Evening; Commuters Faced Significant Trouble

by BollywoodNewsAndMovie


पडरौना। शहर में बुधवार को सुबह से ही जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुभाष चौक से लेकर रामकोला रोड, बावली चौक, मुख्य पश्चिमी गंडक नहर, छावनी और बस स्टेशन सहित कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। सुबह आठ बजे शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

शहर की यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस की सक्रियता भी सवालों के घेरे में है। सुभाष चौक, तिलक चौक, रेलवे स्टेशन रोड, छावनी स्थित कुबेरस्थान रोड और बलोचहां चुंगी सहित कई प्रमुख स्थानों पर केवल होमगार्ड ही यातायात नियंत्रित करते नजर आए। आरोप है कि यातायात पुलिस के जवान काफी देर से पहुंचे। बस स्टेशन और आसपास के मार्गों पर भी यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी नहीं दिखी।

बस स्टेशन के आसपास रोडवेज बसों के चालक मनमाने तरीके से बसें खड़ी कर सवारियों को उतारते और बैठाते रहे। वहीं, यातायात पुलिस की सक्रियता नहीं होने से वाहन चालक जहां जगह मिली, वहीं से निकलने की कोशिश करते रहे। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। कई जगह दोपहिया वाहन चालक भी काफी देर तक फंसे रहे।

सुबह करीब नौ बजे कार्यालयों और स्कूलों में जाने वालों की भीड़ के बीच सुभाष चौक और रामकोला रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में वाहन आमने-सामने आ गए। इससे पीछे तक वाहनों की कतार लग गई। बावली चौक और मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के आसपास भी यही स्थिति रही। छावनी और बस स्टेशन के आसपास यात्रियों और बाजार आने वालों की आवाजाही से जाम की समस्या बढ़ गई।

दोपहर करीब दो बजे स्कूलों की छुट्टी और बाजार में बढ़ी आवाजाही से प्रमुख मार्गों पर फिर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जाम का असर कारोबार पर भी पड़ा। दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहक देर से पहुंचे। ठेला और छोटे वाहन चालकों को भी रास्ता नहीं मिल सका। कई जगह पैदल चलने वालों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ा।

जाम में फंसे सखवनिया के विवेक सिंह, बडेरा के रमेश यादव और बनवारी टोला के मनोज कुशवाहा ने कहा कि व्यस्त समय में प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है। बस स्टेशन और प्रमुख बाजारों के आसपास नियमित निगरानी से जाम की समस्या कम हो सकती है।

आदित्य राय, राहगीर, निवासी भरवलिया ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे जरूरी काम से बाजार जाना था। रास्ते में वाहनों की लंबी कतार लगी थी।

एक किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 45 मिनट लग गए। चौराहे पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी भी नहीं थे। पुलिस की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

प्रमोद कुमार, राहगीर, निवासी कुशीनगर ने कहा कि अपराह्न करीब तीन बजे पडरौना गया था। जाम के कारण छावनी के पास काफी देर तक बाइक खड़ी रखनी पड़ी।

कई वाहन चालक गलत दिशा से निकलने लगे, जिससे रास्ता और संकरा हो गया। गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हो तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment