नेचुरल स्टार नानी इन दिनों फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को दर्शकों के ओर से मिला जुला रिएक्शन मिला है. लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई पर नेगेटिव रिव्यू का असर नहीं पड़ा और इसने बंपर कमाई की. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. अब फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं. जानिए कलेक्शन…
‘द पैराडाइज’ का डे-4 का कलेक्शन
तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन महज चार दिनों में ही कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 11.60 करोड़ और पहले दिन 34.65 का कलेक्शन किया.
– इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन 14.90 करोड़ और तीसरे दिन 15.25 करोड़ का बिजनेस किया.
| दिन | बॉक्स ऑफिस | ऑक्यूपेंसी |
| चौथा दिन | 15.70 करोड़ (8.30 बजे तक) | 34.7 परसेंट |
| टोटल | 92.10 करोड़ |
यह भी पढ़ें: मलयालम फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड पर तोड़ 7 तेलुगु फिल्मों के रिकॉर्ड
‘द पैराडाइज’ ने रविवार के कलेक्शन के बाद चार दिनों में तेलुगु की 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. देखिए लिस्ट…
1. पेद्दी- 157.65 करोड़ (4 दिन)
2. द राजा साब- 108 करोड़
3. द पैराडाइज- 92.10 करोड़ (4 दिन)
4. मना शंकर वरा प्रसाद गारू- 79.85 करोड़ (3 दिन)
5. उस्ताद भगत सिंह- 60.35 करोड़
6. इरुमुडी- 50.50 करोड़
7. अनगनगा ओका राजू- 33.95 करोड़
8. लेनिन- 25.90 करोड़
9. मां इंटि बंगारम- 21.20 करोड़
10. डकैत- 19.80 करोड़
‘द पैराडाइज’ ने हिंदी की 6 फिल्मों को पछाड़ा
इतना ही नहीं, तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड पर हिंदी की 6 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसमें ‘आवारापन 2’ जैसी 2026 की बड़ी फिल्मों में के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…
1. आवारापन 2- 84.31 करोड़
2. धमाल 4- 67.21 करोड़
3. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
4. भूत बंगला- 65.65 करोड़
5. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
6. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
बहरहाल, अगर ‘द पैराडाइज’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म में एक्टर नानी हैं, जिनके साथ राघव जुयाल ने लीड रोल प्ले किया है और दोनों की जोड़ी ने सिनेमाघरों में धमाल ही मचा दिया है. राघव ने इस फिल्म से तेलुगु में डेब्यू किया है.
