Home Box OfficeThe Vvaan Vs The Paradise: ‘द पैराडाइज’ ने रविवार को की बंपर कमाई, सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार

The Vvaan Vs The Paradise: ‘द पैराडाइज’ ने रविवार को की बंपर कमाई, सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने 24 सितंबर को दस्तक दी. ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. फिल्म को हिंदी में क्रिटिक्स का खास रिस्पांस नहीं मिला है. नानी की फिल्म के साथ ही तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ भी रिलीज हुई. दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की. कमजोर शुरुआत के बाद दोनों फिल्मों की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली.

सबसे पहले बात करते हैं नानी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ की. मार-धाड़ और खून-खराबा से भरी फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है. इस फिल्म को सिर्फ 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोग ही देख सकते हैं. ए सर्टिफिकेट से जाहिर है कि ये पारिवारिक फिल्म नहीं है.

बीते रविवार को फिल्म की कमाई का चौथा दिन था. गुरुवार को कमजोर शुरुआत करने के बाद नानी की ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन (Day 4) देश भर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6,764 शो के जरिए 15.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस दमदार कमाई के साथ ही देश में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 109.00 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म ‘द पैराडाइज’ को देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. बीते रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के मुताबिक 3 प्रतिशत ज्यादा उछाल देखा गया. शनिवार को फिल्म की कमाई 15.25 करोड़ रुपये थी.

रविवार को नानी की फिल्म ने 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया जिसमें 13.60 करोड़ रुपये तेलुगु भाषा से आए. हिंदी भाषा में फिल्म सिर्फ 1.90 करोड़ और तमिल में 20 लाख रुपये का ही बिजनेस कर पाई है.

अब बात करते हैं तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘’द वन’’ की. इस फिल्म में मेकर्स ने हर वो चीज डाली है जिससे फिल्म दर्शकों के बीच अपनी जगह बना पाए. फिल्म में छठ गीत डालकर डायरेक्टर्स ने इसको दर्शकों की भावनाओं से जोड़ने का सीधा प्रयास किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल होते दिख रहा है.

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘’द वन’’ की कमाई में भी रविवार को भारी उछाल दर्ज किया गया. शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म के कलेक्शन में 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और शुरुआती तीन दिनों में ही इसने बेहतरीन आंकड़े दर्ज करा लिए हैं.

फिल्म ‘द वन’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन (Day 3) देश भर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7,135 शो के जरिए 14.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. इस दमदार कमाई के साथ ही देश में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 39.65 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये हो गया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का यह प्रदर्शन मेकर्स के लिए बेहद उत्साहजनक है.

‘द वन’ ने बीते रविवार को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जिसके साथ फिल्म का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये जा पहुंचा. 3 दिन में ‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.15 करोड़ रुपये है.



Source link

You may also like

Leave a Comment