1
बख्शी का तालाब। बहादुरपुर गांव के 68 वर्षीय छोटा ने बताया कि रात में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ा और सुबह तक घर के आंगन में करीब पांच फीट पानी भर गया। रात जागकर काटने के बाद सुबह परिवार के करीब 12 सदस्यों और मवेशियों को गांव से बाहर निकाला गया। लासा, अकड़रिया खुर्द, दुघरा, सुल्तानपुर, बहादुरपुर और हीरापुरवा के करीब 50 घरों में पानी भरा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने चार फीट डूबी सड़क से ट्रैक्टर और नाव के जरिए भूसा, अनाज और गृहस्थी का सामान बाहर निकाला।


