Home ViralAmroha News: रामलीला मंच पर फूहड़ फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल, आक्रोश, Amroha Hindi News

Amroha News: रामलीला मंच पर फूहड़ फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल, आक्रोश, Amroha Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Amroha News: हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजलपुर में धार्मिक कार्यक्रम में फिल्मी फूहड़ गानों पर महिला कलाकारों के डांस करने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व गांव में रामलीला मंचन शुरू हुआ था। इस दौरान महिला कलाकारों ने फिल्मी फूहड़ गानों पर अश्लील डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य से श्रद्धालुओं में भारी रोष है। बताया जा रहा है कि ​यह आयोजन आदमपुर थाने से महज एक किमी की दूरी पर चल रहा था।

वायरल वीडियो में देर रात रामलीला के मंच पर तेज आवाज में बजते फिल्मी गानों पर नर्तकियां डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस बावत ​ग्रामीणों का कहना है कि रामलीला का मंच भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है। ऐसे मंच पर अश्लीलता परोस कर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। क्षुब्ध ग्रामीणों ने आयोजन समिति पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​इस संबंध में आदमपुर थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है, जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment