Home Bigg Boss 20BB 20: ‘जेल होनी चाहिए’, घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, रीती का रो-रोकर बुरा हाल, सलमान खान ने किसे दी वॉर्निंग?

BB 20: ‘जेल होनी चाहिए’, घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, रीती का रो-रोकर बुरा हाल, सलमान खान ने किसे दी वॉर्निंग?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 WKW Full Update. बिग बॉस 20 के घर से बेघर हुआ यह फेमस कंटेस्टेंट. सलमान खान के जाने के बाद मनोज तिवारी की बेटी रीती तिवारी क्यों रोती दिखाई दीं. वहीं सलमान खान ने किसे कहा कि ऐसे लोगों को जेल जाना चाहिए. जानिए वीकेंड का वार एपिसोड में और क्या-क्या हुआ.

'जेल होनी चाहिए', घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, सलमान ने किसे दी वॉर्निंग Zoom

बिग बॉस 20 ( फोटो साभार-instagram@yung_dsa)

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार काफी बड़ा ड्रामा देखने को मिला. शो के तीसरे हफ्ते में ही बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी घर से बेघर हो गई हैं. ईशा के साथ यंग डीएसए भी नॉमिनेट हुए थे, लेकिन कम वोटों के चलते ईशा को शो से बाहर होना पड़ा. घर के अंदर ईशा का गेम बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा था.

पिछले हफ्ते खुद सलमान खान ने ईशा को समझाया था कि उन्हें अपना गेम शुरू करना चाहिए क्योंकि वह घर में एक्टिव नहीं दिख रही हैं. हालांकि सलमान की इस चेतावनी का ईशा पर कोई असर नहीं पड़ा.

 कनिका मान की वजह से पड़ीं नॉमिनेशन में

ईशा रिखी के बेघर होने के पीछे एक बड़ी वजह उनकी दोस्त कनिका मान भी बनीं. दरअसल पिछले दिनों घरवालों को उन सदस्यों के नाम लेने थे जिन्हें वे बचाना चाहते थे. कनिका और ईशा घर में अच्छी दोस्त मानी जाती थीं. इसके बावजूद कनिका ने ईशा का नाम न लेकर काजी तौकीर और मैरी कॉम को सेव करने का फैसला लिया. कनिका के इस कदम की वजह से ईशा नॉमिनेशन में आ गईं और आखिरकार उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा.

AI के गलत इस्तेमाल पर भड़के सलमान खान

इस वीकेंड का वार में सलमान खान डीपफेक और एआई के गलत इस्तेमाल पर बेहद गुस्से में नजर आए. सलमान ने सोशल मीडिया पर दूसरों की एआई से बनी तस्वीरें और फर्जी वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एआई के इस गलत इस्तेमाल को लोग हल्के में न लें. सलमान ने सख्त लहजे में कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं, उन्हें सीधा जेल भेजा जाना चाहिए.

अजय देवगन और जयदीप की धमाकेदार एंट्री

शो में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी आने वाली फिल्मों ‘हुंकार’ और ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे. दोनों ने घरवालों के साथ काफी मस्ती की. काजी तौकीर ने अजय देवगन को बताया कि वह हाल ही में उनकी फिल्म का गाना ‘प्यार तो होना ही था’ गा रहे थे. काजी ने कहा कि यह गाना उनके लिए बहुत लकी है क्योंकि इसी की वजह से उन्होंने अपना रियलिटी शो जीता था. काजी ने अजय के सामने यह गाना गाकर भी सुनाया. वहीं जयदीप अहलावत काजी से उनका सिग्नेचर ‘आई एम अ रॉकस्टार’ वाला स्टेप सीखते हुए दिखे.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment