Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 के इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, वीकेंड का वार में घर से बेघर होगा पहला कंटेस्टेंट?

Bigg Boss 20 के इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, वीकेंड का वार में घर से बेघर होगा पहला कंटेस्टेंट?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) के साथ वापस लौट आया है। पूरे हफ्ते टीवी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने बिग बॉस 20 के सभी कंटेस्टेंट्स आज वीकेंड का वार की अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे। खासतौर पर वो सदस्य जो, पहले वीक में नॉमिनेट हैं। 

होस्ट सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार के दूसरे दिन आज बिग बॉस 20 के उस पहले कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने का एलान करेंगे, जिसकी ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं। 

बिग बॉस 20 से बाहर होगा एक सदस्य

रियलिटी शो के आधार पर बिग बॉस 20 आते ही सबका फेवरेट बन गया है। पहले वीक में दर्शकों को एंटरनेट करने वाले इस शो के 17 सदस्यों में से तीन मेंबर्स को इस हफ्ते नॉमिनेट किया गया है और वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान द्वारा उनके भविष्य का फैसला किया जाएगा। इस वीक जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं- आसिफ खान (Asif Khan), रोहेद खान (Rohed Khan) और तन्मय सिंह (स्काउट ओपी) शामिल हैं। 

ऐसे में अब इन तीनों सदस्यों से बिग बॉस सीजन 20 के घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब कौन बिग बॉस 20 से एग्जिट होगा, उसका फैसला रविवार रात शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में करेंगे। 

वीकेंड का वार पर सबकी नजरें

बिग बॉस शो के इतिहास में वीकेंड का वार हमेशा से खास रहता है। एक तरफ हफ्ते के पूरे पांच दिन के बाद शनिवार और रविवार को फैंस को अपने फेवरेट होस्ट सलमान खान की झलक देखने को मिलती है और दूसरी तरफ बिग बॉस के चाहने वालों को ये पता लगता है कि घर से कौन बेघर होगा। इस वजह से बिग बॉस का वीकेंड का वार एपिसोड स्पेशल रहता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment