Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: क्या पहले से फिक्स है इस सीजन का विनर? वायरल हुआ ‘बिग बॉस 20’ का विकिपीडिया पेज, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: क्या पहले से फिक्स है इस सीजन का विनर? वायरल हुआ ‘बिग बॉस 20’ का विकिपीडिया पेज, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। ये शो पूरी तरह से लोगों के दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। बीते दिनों सलमान खान के शो पर जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की। शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई, जिसने बाद में हाथापाई का रूप ले लिया। इसके बाद बिग बॉस ने कड़ा फैसला लेते हुए नकुल को घर से बाहर कर दिया। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 20’ के विनर नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

क्या पहले से फिक्स है ‘बिग बॉस 20’ विनर

‘बिग बॉस 20’ का विकिपीडिया पेज इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। विकिपीडिया पेज को देखकर लोग यही बोल रहे हैं किक क्या सीजन 20 का विनर पहले से ही तय है। दरअसल, सोशल मीडिया और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का विकिपीडिया पेज पर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) का नाम विनर के रूप में दिखाई दिया था, जिसे फैंस ने स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया। साथ ही इस पेज पर ये भी लिखा है कि घर से एलिमिनेट होने के बाद नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) रीएंटर करेंगे। हालांकि, ये बात कितनी सही है कितनी नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही विकिपीडिया पेज को फिर से अपडेट कर दिया गया है।

घर में बेघर हुए नकुल

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन नकुल को बाहर कर दिया गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment