Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: तो यह है सबसे खराब कंटेस्टेंट? आम्रपाली के सपोर्ट में आए सलमान, Tv Hindi News

Bigg Boss 20: तो यह है सबसे खराब कंटेस्टेंट? आम्रपाली के सपोर्ट में आए सलमान, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। जानिए किस बात पर सलमान खान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का सपोर्ट करते नजर आए।

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। वीडियो से साफ है कि इस सीजन का पहला ‘वीकेंड का वार’ काफी धमाकेदार रहने वाला है। सलमान खान ने हालांकि शुरुआत थोड़ी लो नोट पर रखने का फैसला किया है, लेकिन फिर भी टास्क के जरिए घरवालों को आपस में झगड़ने और एक दूसरे के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा निकालने का बहाना जरूर दे दिया है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक टास्क के जरिए सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि उन्हें यह बताना है कि कौन इस घर का बिग बॉस है और कौन बिग लॉस है?

’50 किलो मक्खन लेकर घूमता है’

सबसे पहला मौका आसिफ खान को दिया जाता है और वह अमन का नाम लेते हैं। आसिफ ने अमन को घर का बिग लॉस बताते हुए कहा कि वह बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि 50 किलो मक्खन साथ में लेकर घूम रहे हैं। जब अमन ने पूछा कि प्यार के बात करने को मक्खनबाजी क्यों कहा जा रहा है? तो जवाब में आसिफ ने कहा- प्यार से बात करने में और खुशामद करने में फर्क दिख जाता है। इसके बाद स्काउट ने भी अमन का ही नाम लिया और कहा कि उनका डोलम-डाल वाला सीन रहता है और कभी इधर कभी उधर रहते हैं।

आम्रपाली के सपोर्ट में आए सलमान

जब आम्रपाली से पूछा गया कि उनके मुताबिक बिग बॉस हाउस में बिग लॉस कौन है? तो जवाब में उन्होंने उदिति का नाम लिया और कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि उन्हें घर में हमेशा कोई पैम्पर करने के लिए नहीं आएगा। उन्हें इंडिपेंडेंटली फाइट करना आना चाहिए। बड़ी बात यह थी कि खुद सलमान खान ने भी आम्रपाली का सपोर्ट किया और कहा कि एकदम करेक्ट बात बोली है आपने। जब गुल्लू से बिग लॉस के लिए एक नाम चुनने को कहा गया तो उन्होंने स्काउट का नाम दिया। उन्होंने कहा- इसका कोई गेम नहीं चल रहा है, यह बस खींचे चला जा रहा है।

दर्शकों को एपिसोड का है इंतजार

यंग डीएसए से जब कोई एक नाम चुनने को कहा गया तो उन्होंने कनिका का नाम बताया और इसके बाद लव का भी नाम सामने आया। इस तरह कई नाम सामने आए, लेकिन बिग लॉस के लिए सबसे ज्यादा वोटिंग अमन के नाम पर हुई। अब देखना यह है कि वोटिंग के बाद सलमान खान का इसके बारे में क्या ओपिनियन रहता है। साथ ही एपिसोड की रिलीज के बाद यह देखना भी दिलचस्प होगा कि घरवाले मिलकर बिग बॉस के लिए किसका नाम चुनते हैं। सीजन की शुरुआत है और अभी तो घरवालों के बीच आपसी समीकरण बनने शुरू हुए हैं।

क्यों हो रही तारीफ, क्यों हुई ट्रोलिंग?

हालांकि जिन खिलाड़ियों ने इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, उनमें गुल्लू, आसिफ, आम्रपाली, काजी और मैरी कॉम जैसे नाम ऊपर रहे हैं। बिग बॉस 20 का यह सीजन शुरुआत से ही काफी चर्चा में रहा है। कुछ खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि इस सीजन में कोई जाने-पहचाने खिलाड़ी नहीं लाए गए हैं। ज्यादातर वो चेहरे हैं जिन्हें पहले से कोई नहीं जानता है। वहीं कुछ लोगों को शो का यह नया अवतार पसंद आया है, जिसमें मेकर्स ने पैसा सेलेब्रिटीज पर नहीं बल्कि शो की बाकी चीजों पर खर्च किया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment