Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: पहले पैर दबाते हो फिर कंबल… स्काउट और लव गिल पर भड़के रोहित शेट्टी, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: पहले पैर दबाते हो फिर कंबल… स्काउट और लव गिल पर भड़के रोहित शेट्टी, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी वीकेंड का वार की कमान संभालेंगे। वीकेंड का वार में रोहित स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आ आएंगे।

Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही है। ऐसे में बिग बॉस के घर से स्काउट की कैप्टेंसी खत्म हो चुकी है और घर की नई कैप्टन माही विज बनी है। ऐसे में अब वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी वीकेंड का वार की कमान संभालेंगे। वीकेंड का वार में रोहित स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आ आएंगे।

आसिफ पर बरसे रोहित

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी फुल ऑन स्वैग में नजर आ रहे हैं। रोहित करते हैं कि इस बार का वीकेंड का वार का स्क्रिप्टेड नहीं है, पूरे हफ्ते जो देखा है उसी पर मैं बात करूंगा। रोहित आते ही सबसे पहले आसिफ खान से कहते हैं कि काजी के साथ हुआ। आसिफ कहते हैं कि वो बहुत ही इंसेंटिव बातें करते हैं। रोहित कहते हैं कि तुम जिस तरह से आते हो ना बता तू, बता तू कहते हुए वो क्या है। आज जिस तरह से उसके नजदीक आते हो आंखें दिखाते हुए आप उसे पूरी तरह से मारने के लिए तैयार थे। काजी के पास पूरी टीम जाती है बुली गैंग की तरह फिर तीन चार लोग आते हैं बचाने के लिए।

स्काउट और लव के रिश्ते पर उठाया सवाल

इसके बाद रोहित शेट्टी लव और स्काउट के रिश्ते पर बात करते हुए उन्हें इशारों-इशारों में कहते हैं कि जेा वो कर रहे हैं वो ठीक नहीं है। रोहित कहते हैं, ‘एक चीज जो बहुत गलत लग रही है। सलमान भाई ने हिंट देने की कोशिश की थी फिर वो रुक गए। आप लोग जब क्लोज आते हो एक तरफ जब आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। उसके बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहे हैं दब रहे हैं ये दिखने में अच्छा नहीं लग रहा है। आप स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और फिर जब वो दबाना शुरू करता है तब आप आह आह की आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं तुम समझ रहे हो न।’

शो से बाहर हुआ ये सदस्य

‘बिग बॉस 20′ से एक शॉकिंग एविक्शन होने की खबर आ रही है।। बिग बॉस तक के ट्विटर रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के शो से बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम एलिमिनेट हो गई हैं। मैरी कॉम का गेम अब शो में नजर आने लगा था। वहीं, घरवालों के साथ अब मैरी की बॉन्डिंग भी दिख रही थी, जो फैंस को पसंद आ रहा था। ऐसे में अब उनका शो से बाहर हो जाना फैंस के लिए तगड़ा झटका है। हालांकि, अभी तक मैरी कॉम के बाहर होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ट्विटर पर मैरी के बाहर होने खबरें सामने आ रही है।

घर में बचे हैं कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।





Source link

You may also like

Leave a Comment