
यंग डीएसए का छलका दर्दImage Credit source: yung_dsa/Instagram
Bigg Boss 20: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में जहां एक तरफ रोज नए झगड़े और कड़वाहट देखने को मिलती है, वहीं दूसरी तरफ कई बार कंटेस्टेंट्स की जिंदगी के ऐसे निजी और भावुक पन्ने खुलते हैं जो दर्शकों का दिल दहला देते हैं. शो के लेटेस्ट में दर्शकों को एक ऐसा ही बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब घर के बेबाक रैपर यंग डीएसए अपने बचपन की गरीबी, पिता के कर्ज और परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ का खुलासा करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ेंगे.
घर का माहौल तब भावुक हुआ जब सभी सदस्य काजी तौकीर के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शानदार 21 साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए घरवालों ने प्यार से सूजी का हलवा बनाया. जश्न के बीच घरवालों ने काजी से 24 गाने गाने की फरमाइश की. इसी महफिल के दौरान यंग डीएसए ने काजी से एक खास गाना गाने की रिक्वेस्ट की, जो गाना कभी उनके पिता उनके लिए गाया करते थे. ये गाना था,आने वाला पल जाने वाला है.
मां को गालियां देते थे लोग
उस गाने को सुनते ही यंग डीएसए खुद पर काबू नहीं रख पाए और उनका दर्द जुबान पर आ गया. अपने परिवार के कठिन दिनों को याद करते हुए रैपर ने बताया कि जब उनके पिता पर भारी कर्ज था, तो लोग पैसों की वसूली के लिए उनके घर आते थे.
यंग डीएसए ने रुंधे गले से बताया कि, “लोग हमारे घर आकर मेरी मां को गालियां दिया करते थे. हालात इतने बुरे थे कि कई बार हमें खाना तक खाने की इजाजत नहीं दी जाती थी.” ये बात कहते-कहते रैपर के आंखों से आंसू छलक पड़े और वे बुरी तरह टूट गए.
पिता लोगों के पैर पकड़ते थे
अपने पिता की बेबसी को याद करते हुए यंग डीएसए ने आगे बताया कि उनके पिता थोड़ा वक्त या राहत पाने के लिए कर्जदारों के आगे हाथ जोड़ते थे और उनके पैर तक छूते थे. लेकिन इसके बावजूद लोगों को उन पर तरस नहीं आता था और उन्हें केवल अपमान और जलालत ही मिलती थी. रैपर का ये दर्दनाक भूतकाल सुनकर घर के बाकी सदस्य भी सन्न रह गए. अपने रैप और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले यंग डीएसए का इस एपिसोड के एक नया रूप देखने मिला.


