Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: बिखर गया बिग बॉस 20 का यह गैंग! आसिफ और आम्रपाली ने की यह शिकायत, Tv Hindi News

Bigg Boss 20: बिखर गया बिग बॉस 20 का यह गैंग! आसिफ और आम्रपाली ने की यह शिकायत, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Asif Khan: बिग बॉस 20 में आसिफ खान और आम्रपाली दुबे की जोड़ी बनती और यंग डीएसए पीछे छूटते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि यंग डीएसए की गैंग बिखरती जा रही है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आसिफ खान अपने पार्टनर यंग डीएसए से एक ऐसी शिकायत करते नजर आ रहे हैं, जिसकी शायद ही उन्होंने उम्मीद की थी। यंग डीएसए ने घर में अपने कुछ करीबी लोगों के साथ मिलकर एक गैंग बनाई थी जिसके बारे में वह बहुत खुश होकर फ्लॉन्ट करते आ रहे थे। हालांकि अब उनका यह गैंग टूटता दिख रहा है।

बिखरती जा रही घर की यह गैंग

आसिफ खान बहुत गंभीर अंदाज में यंग डीएसए से कहते हैं कि वह यह गैंग लीडर वाली बात बार-बार कहना बंद करें। आसिफ खान को यह बात चुभ रही है कि वह खुद को इस गैंग के लीडर जैसा दिखाते हैं और बाकी सबको उनके नीचे काम करने वालों की तरह। आसिफ खान की यह बात यंग डीएसए को काफी चुभ गई। वह अपना दुख लेकर आम्रपाली दुबे के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उन्हें वहां से भी सिर्फ निराशा हाथ लगेगी। पहले यंग डीएसए ने अपने दिल की बात आम्रपाली को बताई, लेकिन फिर जैसे ही आसिफ ने आम्रपाली को पट्टी पढ़ाई, वह भी डीएसए के खिलाफ हो गईं।

आसिफ को किस बार पर शिकायत

आसिफ खान ने यंग डीएसए से कहा, “प्लीज अपने मुंह से यह तुम मत यूज करो कि ‘मेरी गैंग’।” इस पर अपनी सफाई में डीएसए ने कहा, “जहां भी मैंने गैंग कहा है, वहां मेरे दोस्त हैं यह भी बोला है।” इस पर आसिफ ने कहा, “सुन मेरी बात। पब्लिक में यह मैसेज जाता है कि यह गैंग लीडर है और ये बाकी के इसके अंडर में काम करने वाले लोग हैं।” इसके बाद यंग जब मायूस एक कोने में बैठे थे, तब आम्रपाली ने उनसे पूछा कि क्या हुआ? जवाब में यंग ने कहा- मेरी और आसिफ भाई की बात चल रही थी। थोड़ा खराब लगा मुझे उनकी बात सुनकर। लेकिन जब आम्रपाली ने यंग का पक्ष रखा तो आसिफ ने कहा कि इतना इश्यू बनाने की जरूरत ही नहीं थी।

यंग के खिलाफ हुईं आम्रपाली

बात बिगड़ती गई और धीरे-धीरे आम्रपाली भी यंग के खिलाफ हो गईं। आसिफ की बात समझने के बाद आम्रपाली ने यंग से कहा, “यहां पर तुम्हारी बात सुनने के बाद हर किसी को इतना मिसअंडरस्टुड फील हो रहा है।” यंग ने तब कहा- शायद मैं उस मानसिक स्थिति में ही नहीं हूं कि कुछ भी बोल रहा हूं तो अलग ही दिशा में बात जा रही है। यह सुनते ही आम्रपाली तमतमा गईं और बोलीं- मतलब तू इस मानसिक स्थिति में है कि तेरे दोस्त तेरे दोस्त नहीं हैं। मैं हाथ जोड़ती हूं कि आज के बाद मुझे कुछ बोला मत कर। गैंग बिखरता नजर आया और इसी बीच पब्लिक को लग रहा है कि शायद आसिफ ने इंडिविजुएल खेलने की कोशिश में यह किया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment