Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: माही विज ने आसिफ खान से कहा, मुझे नहीं लगता आप असली मर्द हो, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: माही विज ने आसिफ खान से कहा, मुझे नहीं लगता आप असली मर्द हो, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Captaincy Task: माही विज ने आसिफ खान को बिग बॉस 20 का नया कैप्टेन बनाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि मुझे नहीं लगता कि आप असली मर्द हो।

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस दौरान घरवालों ने बताया कि वे आसिफ खान को घर का नया कैप्टेन क्यों नहीं बनाना चाहते। टास्क के दौरान आसिफ की मर्दानगी को लेकर भी बात हुई और गुल्लू से उनकी तीखी बहस भी देखने को मिली।

गुल्लू ने आसिफ पर साधा निशाना

गुल्लू ने आसिफ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आप सामने जितने अच्छे बनते हैं, पीठ-पीछे आपका बर्ताव उतना ही बदल जाता है।’ इस पर आसिफ ने अपनी दाढ़ी को लेकर सफाई देते हुए कहा, ‘आपने कहा कि तीनों (स्काउट, यंग डीएसए और आसिफ खान) ने दाढ़ी एक जैसी बना ली। हम क्या राजस्थान से आते हैं? हमारे यहां मर्दों की पहचान ही दाढ़ी है और मूंछ मुंडवाने वालों को हम मर्द नहीं मानते, इसलिए दाढ़ी ऐसी है।’

गुल्लू ने आसिफ खान पर कसा तंज

आसिफ की इस बात पर गुल्लू ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने कहा, ‘जिनके शो में आप आए हो, उनकी भी मूंछ नहीं है। इनकी मर्दानगी की सोच है मूंछ।’

माही विज ने बड़ा बयान

वहीं, माही विज ने भी आसिफ की बात पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह आसिफ को कैप्टेन नहीं बनाना चाहती हैं और इसका कारण देते हुए बोलीं, ‘इन्होंने कहा कि असली मर्द ऐसे होते हैं। असली मर्द बिल्कुल भी ऐसे नहीं होते हैं। मुझे पहले हफ्ते लगा था कि इनमें कुछ बात है, लेकिन अब मुझे इनमें कोई बात नजर नहीं आती।’ माही ने आगे कहा, ‘असली मर्द परिवार को जोड़कर रखता है। मर्द ऐसा नहीं करते। रियल मर्द रियल मर्द होते हैं। सबको बांधकर रखते हैं। एक इंसान को एकदम से साइडलाइन नहीं करते कि भाई, अब हम सब मिलकर इससे बात नहीं करेंगे।’

बिग बॉस 20 में कौन बनेगा कैप्टेन?

बिग बॉस की खबरें देने वाले सोशल मीडिया पेज फिल्म विंडो के मुताबिक, मैरी कॉम, लव गिल, रीति तिवारी और गुल्लू कैप्टेंसी के दावेदार बनेंगे। इसके बाद घर में टास्क होगा और आखिरकार गुल्लू घर के नए कैप्टेन बन जाएंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment