टीवी और बॉलीवुड अभिनेता करण वाही की ‘Bigg Boss 20’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा हुआ था। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि अभिनेता जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब करण वाही ने खुद इन अटकलों पर जवाब देकर तस्वीर साफ कर दी है।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान करण वाही से ‘Bigg Boss’ में उनकी एंट्री को लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेता ने साफ किया कि उनका पिछला इशारा ‘Bigg Boss’ नहीं, बल्कि उनके पसंदीदा कार्ड गेम UNO को लेकर था। करण ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं UNO की बात कर रहा था… मेरा पसंदीदा कार्ड। तुम लोगों को भी लाइफ में चिल नहीं है। हर चीज का मतलब कुछ और बनाना होता है। I am coming into Bigg Boss… at least not this year.”
Uditi Singh की वजह से भी तेज हुईं अटकलें
करण वाही की ‘Bigg Boss 20’ में एंट्री की अफवाहों को उस समय और हवा मिली, जब शो में उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं। हालांकि, करण ने उदिति की शो में मौजूदगी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।वहीं, शो के एक एपिसोड में उदिति अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए भावुक नजर आई थीं।
उन्होंने Qazi Touqeer, Mahhi Vij और Aman Gandhi से बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने करण वाही का नाम नहीं लिया। उदिति ने कहा कि अगर वह भी शो में आए होते तो उनके लिए वह किसी दूसरे कंटेस्टेंट की तरह ही होते। उन्होंने बताया कि वह काफी पहले इस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं।
शादी तक पहुंच गई थी रिश्ते की बात
उदिति ने बातचीत में बताया कि दोनों का रिश्ता काफी गंभीर था और बात शादी तक पहुंच गई थी। उनके मुताबिक, कोविड लॉकडाउन के दौरान वह भारत आई थीं और एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की तलाश कर रही थीं।
इसी दौरान वह करण के करीब थीं। उदिति ने अपने रिश्ते के उस दौर को याद करते हुए कहा कि वे डेटिंग और शादी को लेकर काफी सीरियस थे। पुराने रिश्ते को याद करते हुए वह भावुक भी हो गईं, जिसके बाद महिमा विज और अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें संभाला।
