Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में उठेगा यह मुद्दा? झगड़े में यंग और अरिश्फा ने पार की हदें, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में उठेगा यह मुद्दा? झगड़े में यंग और अरिश्फा ने पार की हदें, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि यंग और अरिश्फा एक बार फिर झगड़े में हदें पार करते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 20 में अरिश्फा और यंग का झगड़ा एक लेवल और ऊपर जाता दिखाई पड़ा। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गार्डन एरिया में यंग डीएसए और अरिश्फा खान एक दूसरे पर आरोपों की बरसात करते दिखे। जहां एक तरफ अरिश्फा ने यंग की एजुकेशन पर सवाल उठा दिए, वहीं दूसरी तरफ यंग भी अरिश्फा पर तंज कसने से नहीं चूके। अपनी जिंदगी का स्ट्रगल और मुश्किलों से गुजर कर आए यंग ने कहा- बिस्किट पानी में डुबाकर खा, तभी तुझे समझ में आएगा कि चीजें कैसी होती हैं।

यंग-अरिश्फा के बीच तगड़ी टक्कर

सोफा पर बैठे स्काउट बीच में मजे लेते दिखे और कहा- तेरा फेवरिट क्या था? तो अरिश्फा ने उन्हें टोका- तुम्हें ज्यादा जरूरत है स्काउट। उधर स्मोकिंग एरिया से यंग डीएसए ने कहा- कुछ भी साइंटिफिक तो बात कर। कुछ तो लॉजिकल बात कर। अरिश्फा ने पलटवार करते हुए कहा- पढ़ाई, मेकअप, हाइट सब पर जाऊंगी मैं। इस पर यंग का पारा चढ़ गया और बोले- आ गई पढ़ाई पर। यह तो मेरा फेवरिट टॉपिक है। यंग बाहर आए और अरिश्फा से बोले- एजुकेशन मिनिस्टर तेरे पहचान वाले हैं क्या, बार-बार एजुकेशन पर जाती है।

हाइट शेमिंग कर रहे हैं यंग डीएसए

इस पर अरिश्फा मेकअप वाला मुद्दा उठाती दिखीं और बोलीं कि मैं तो मेकअप पर बोलूंगी। अच्छा है ना कि मेकअप करती हूं, यह मेरा टैलेंट है। जिंदगी भर करूंगी। यंग बोले- अपने दिमाग को भी करा ना थोड़ा मेकअप, अच्छा रहेगा। यंग डीएसए को गुस्सा आ गया तो उन्होंने कहा- तू हमारी वजह से बिक रही है यहां, हम तेरी वजह से नहीं बिक रहे हैं समझ में आ रहा है। बाद में अरिश्फा बाकी सदस्यों के सामने इमोशनल होती दिखीं और उन्होंने कहा- चार इंच हील, इनडायरेक्टली तो आप हाइट शेमिंग कर रहे हो ना। जाहिर है कि इस झगड़े में काफी हदें पार हुई हैं, लेकिन अब देखना यह है कि क्या वीकेंड का वार में यह मुद्दा उठाया जाएगा या नहीं।

‘हां, मैं मेकअप करती हूं और उसमें..’

अरिश्फा ने कहा- हां, मैं मेकअप करती हूं, और उसमें कुछ बुराई नहीं है, मेरा काम है मेकअप करना। मैं उसी से कमा रही हूं, मेरा घर उसी से चलता है। बता दें कि यंग डीएसए और अरिश्फा खान के बीच झगड़े की शुरुआत नॉमिनेशन्स टास्क के दौरान हुई थी जब गुस्से में अरिश्फा ने आम्रपाली को बच्चे बेचने वाली कह दिया। यंग, जो कि आम्रपाली के ग्रुप में हैं, उन्होंने अरिश्फा को रोका और इस तरह आम्रपाली के साथ अरिश्फा का झगड़ा यंग डीएसए की तरफ शिफ्ट होना शुरू हो गया।





Source link

You may also like

Leave a Comment