‘बिग बॉस 20’ में नए कैप्टन बनने की रेस में घरवाले भिड़ चुके हैं। जहां कल के एपिसोड में मनीष और काजी लड़ते दिखे, वहीं लव प्रीत गिल और आम्रपाली के बीच स्काउट को लेकर जमकर लड़ाई हुई।

‘बिग बॉस’ कैप्टंसी टास्क में बिग बॉस कहते हैं, ‘कैप्टंसी की दावेदारी के प्रति इस सी को स्पॉन्ज से पूरी तरह भरना है। अन्य घरवाले जो आपको कैप्टन नहीं बनने देना चाहते हैं, वो आपके खांचे में से फोम निकालते रहेंगे। इस टास्क में स्पॉन्ज बचाने के दौरान लव खांचे में ही लेट जाती हैं और बचाने के चक्कर में अरिश्फा को नाखून लग जाता है।
स्पॉन्ज बचाने के लिए खांचे में लेट गईं लव
लव पेट के बल लेटी हुई है और स्पॉन्ज दबाकर रखे हैं, जिसके बाद अरिश्फा और उदिति और माही स्पॉन्ज खींचने की कोशिश कर रहीं। आखिरकार बेल बजने तक लव सिर्फ एक स्पॉन्ज बचा पाती हैं।
माही लव से कहती हैं- आपने दांत काटा है मुझे,
अब इसी टास्क के दौरान माही कहती हैं- आपने दांत काटा है मुझे, मुझे लगा है। इसपर लव कहती हैं- मैंने नहीं काटा। मेरे मुंह के अंदर हाथ क्यों लगा रहे हो? माही मेडिकल रूम में जाती हैं। लव कहती हैं- दांत का मार्क क्यों नहीं दिख रहा? काजी उदिति का हाथ देखकर कहते हैं- दांतों के निशान हैं। इसके बाद लव भी अपने हाथों के निशान मनीष को दिखाती हैं। इसपर अरिश्फा कहती हैं- तो पहले क्यों नहीं बोला, अब तक क्यों मुंह बंद था।

