Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Oct 14: नकुल को बिग बॉस ने घर से निकाला, लव ने दिखाया था केयर तो आसिफ बोले- चापलूस, सभी भड़के – bigg boss 20 episode 39 written update in hindi 14 oct 2026 nomination task and shocking twist

Bigg Boss 20 Oct 14: नकुल को बिग बॉस ने घर से निकाला, लव ने दिखाया था केयर तो आसिफ बोले- चापलूस, सभी भड़के – bigg boss 20 episode 39 written update in hindi 14 oct 2026 nomination task and shocking twist

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में बीती रात को नकुल और गुल्लू के बीच की लड़ाई देखकर घर के बाकी सदस्य हैरान हैं। उन्हें इस वक्त कोई पसंद नहीं कर रहा है। माही ने कहा है कि दो दिन का आया ये हमपर राज कर रहा? वहीं अरिश्फा ने उन्हें खतरनाक इंसान बताया है।

Bigg Boss 20 episode 39 written update in hindi
बिग बॉस 20 में 14 अक्टूबर की रात क्या हुआ
‘बिग बॉस 20’ में बीती रात हमने देखा कि काजी तौकीर पीठ पीछे स्काउट का मजाक उड़ा रहे थे जिसकी चुगली नकुल ने स्काउट और यंग से जाकर कर दी। नकुल ने कहा कि पीठ पीछे बात करने के बजाय स्काउट को सामने बुलाकर बात करनी चाहिए और फिर यंग और स्काउट काजी से इसका सच जानने पहुंच गए। इस पूरे मामले को शांत करने के लिए गुल्लू बीच में कूद पड़े और नकुल को समझाने लगे लेकिन खेल उल्टा पड़ गया। गुल्लू और नकुल के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और हाथापाई वाली नौबत आ गई। अब घर का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है।

इस लड़ाई में माही भी नकुल पर जोर से चिल्लाईं। वह कहती हैं- हाथ दिखाएगा यहां पे आके? माही नकुल के लिए कहती हैं- ये दो दिन का आया अपने पे राज करेगा? वहीं आसिफ कहते हैं- बिग बॉस, उसको बाहर निकालो, वो घर से बाहर चाहिए नहीं तो हमलोग बाहर जाएंगे।

अरिश्फा बोलीं- ये तो बहुत खतरनाक इंसान है

अरिश्फा कहती हैं- ये तो बहुत खतरनाक इंसान है। नकुल ने कहा- पहले ये हवाबाजी करता है और जब बात करना होगा तो भागता फिरेगा। कनिका नकुल से बातें करने पहुंचीं और पूछती हैं कि तुम क्यों घरवालों से इस तरह बात कर रहे कि किसी में दम नहीं। कनिका नकुल से कहती हैं- हाथापाई तुमने की न? हाथापाई पहले तुम्हारी तरफ से हुई है न नकुल, चिढ़े हुए दिख रहे हो। इसपर अरिश्फा कहती हैं- सबको दिख रहे हो चिढ़े हुए।

यंग स्काउट से कहते हैं- गुल्लू स्मार्ट है ब्रो

वहीं गार्डन एरिया में घूमते हुए नकुल कहते हैं- 24 घंटे का भी टाइम नहीं दिया मुझे इस घर में सेट होने के लिए। यंग कहते हैं- ये सब देखकर आया है। माही कहती हैं- वो कहता है ये (यंग) छोटा-मोटा रैपर है। यंग स्काउट से कहते हैं- गुल्लू स्मार्ट है ब्रो, वो दो रिएलिटी शो किया है।

‘नकुल आप इसी वक्त घर से बाहर होते हैं’

लव नकुल के पास जाकर बैठती हैं तो काजी कहते हैं- वो वहां जाकर क्यों बैठी है, फुटेज की भूखी। इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में जमा होने का निर्देश देते हैं। बिग बॉस कहते हैं- आज नकुल और गुल्लू के बीच अप्रिय हादसा हुआ। उन्होंने कहा- इस घर में 20 साल पहले भी हिंसा के लिए जगह नहीं थी और आज भी नहीं है। बिग बॉस कहते हैं- घर के नियम को तोड़कर हिंसा करने के लिए नकुल आप इसी वक्त घर से बाहर होते हैं। काजी ने गुल्लू को पकड़कर कर कहा- हमलोग यहां हिंसा कभी नहीं करेंगे, हम लोग शांति फैलाने वालों में से हैं। स्काउट गुल्लू के पास जाकर अपनी बात क्लियर करते हैं।