Home ViralBijnor News: जेई को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल , Bijnor Hindi News

Bijnor News: जेई को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल , Bijnor Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bijnor News: चांदपुर थाने के गांव बागड़पुर में बिजली चेकिंग के दौरान किसान नेताओं द्वारा जेई को बंधक बनाकर जमकर मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कई किसान नेता जेई को लात घूंसों से पीटते नजर आ रहे है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार को बागड़पुर गांव में बागड़पुर बिजलीघर पर तैनात जेई सुदीप कुमार शर्मा टीम के साथ बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे। विभागीय टीम के अनुसार, एक घर के मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर हीटर चलाया जा रहा था। बाहर बनी दुकानों में भी बिजली के इस्तेमाल की बात सामने आई।

टीम ने इसकी वीडियोग्राफी शुरू की तो विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ग्राम प्रधान पति व किसान नेताओं ने जेई को बंधक बना लिया और उन्हें लात घूंसों से जमकर बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया और मंगलवार को उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में किसान नेता जेई को सड़क चलते उचक्के की तरह पिटते नजर आ रहे है। हांलाकि चांदपुर पुलिस ने जेई सुदीप कुमार शर्मा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment