Home Box OfficeDrishyam 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, Box Office पर धांसू ओपनिंग करेगी अजय देवगन की फैमिली थ्रिलर

Drishyam 3 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, Box Office पर धांसू ओपनिंग करेगी अजय देवगन की फैमिली थ्रिलर

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज जैसे सितारों से सजी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3)) जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फैमिली थ्रिलर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। थिएट्रिकल रिलीज से लगभग 6 दिन पहले शुरू हुई बुकिंग में फिल्म की प्री-सेल्स जबरदस्त तरीके से हो रही है।

मिडनाइट तक बिके हजारों टिकट्स

मिडनाइट तक अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस फिल्म के लिए दो बड़ी नेशनल चेन – PVR Inox और Cinepolis में ओपनिंग डे के लिए लगभग 5,000 टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

Drishyam 3 (9)

फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त होने की उम्मीद

दृश्यम 3 बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक का तीसरा और आखिरी पार्ट है। नेशनल हॉलिडे पर रिलीज होने के फायदे के कारण, ओपनिंग के बहुत जबरदस्त होने की उम्मीद है। शुरुआती एडवांस बुकिंग इसी ओर इशारा करती है; यह देखना दिलचस्प होगा कि गुरुवार रात तक यह आंकड़ा कितना पहुंच पाता है। अनुमान के अनुसार फिल्म के 40-50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है।

2015 में रिलीज हुआ ‘दृश्यम’ का पहला भाग बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर एवरेज सफल रहा था। लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई और फिर 2021 में इसका दूसरा भाग रिलीज जो कि कोविड के बाद के दौर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बना। उम्मीद है कि ‘दृश्यम 3’ भी ब्लॉकबस्टर का सिलसिला जारी रखेगी।

Drishyam 3 (8)

‘दृश्यम 3’ के बारे में

दृश्यम 3 में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और अजय कपूर की ओरिजिनल कास्ट के साथ इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी जुड़ गए हैं। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां दूसरे भाग की कहानी खत्म हुई थी।



Source link

You may also like

Leave a Comment