Home Box OfficeBox Office Collection: ‘द पैराडाइज’ के कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार, ‘द वन’ ने दिखाया दम, जानें सभी फिल्मों का हाल

Box Office Collection: ‘द पैराडाइज’ के कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार, ‘द वन’ ने दिखाया दम, जानें सभी फिल्मों का हाल

by BollywoodNewsAndMovie


Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. 24 सितंबर को साउथ स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ रिलीज हुई, जबकि इसके अगले दिन 25 सितंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इसी दिन हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम इनकोर’ भी रिलीज हुई. वहीं, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले से ही थिएटर्स में दर्शकों के बीच बनी हुई हैं. आइए जानते हैं रविवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

Reporting Live: Parineeti Chopra की ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का हुआ एलान, Netflix पर इस दिन होगी स्ट्रीम

‘द पैराडाइज’ ने किया बेहतरीन कलेक्शन 

The Paradise

बॉक्स ऑफिस पर ‘द पैराडाइज’ के कलेक्शन का सिलसिला जारी है. नानी स्टारर इस फिल्म ने रविवार को अपने चौथे दिन 15.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन की. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म को 6,764 शोज से यह कलेक्शन मिला है. अब भारत में ‘द पैराडाइज’ का कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है. यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए फिल्म को 7.90 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 138.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है.

Vicky Kaushal ने Alia Bhatt संग रैंप वॉक को किया याद, Manish Malhotra के शो से जुड़ा अनुभव किया शेयर

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने किया शानदार कलेक्शन

The Vvaan

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है. रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने रविवार को 17.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 13.50 करोड़ और शनिवार को 9.60 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल नेट कलेक्शन 40.90 करोड़ रुपये हो गया है.

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: लता मंगेशकर की जयंती पर पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका योगदान युग-युगांतर तक याद रहेगा’

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को दर्शकों की ओर से मिल रहा हैं भरपूर प्यार

Avengers Endgame

मार्वल की सुपरहिट ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को दोबारा सिनेमाघरों में देखने का मौका दर्शकों को मिल रहा है. सात साल बाद ‘एवेंजर्स: एंडगेम इनकोर’ नाम से रिलीज हुई फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 22.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. रविवार को फिल्म का कलेक्शन 7.55 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ और 7.65 करोड़ रुपये कमाए थे.

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा हैं कायम

Mirzapur The Movie

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा चौथे हफ्ते में भी कायम है. रिलीज के 24 दिन बाद फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. लगातार नई फिल्मों की रिलीज के बीच भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 227.05 करोड़ रुपये पहुंच गयाहै.

Ramayana: ‘रामायणम्’ की रिलीज को लेकर मेकर्स ने फिर बदला प्लान, 5 नवंबर को दुनियाभर में दस्तक देगी फिल्म?

‘हनुमान अंश’ ने किया इतना कलेक्शन 

hanuman ansh

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है. फिल्म ने रविवार को रिलीज के 52वें दिन भी 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.  ‘हनुमान अंश’ के रविवार का कलेक्शन ज्यादा रहा और इसका कुल नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये हो गया है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. ‘द पैराडाइज’ ने रविवार को कितना कलेक्शन किया? (How much did ‘The Paradise’ earn on Sunday?)

A. ‘द पैराडाइज’ ने चौथे दिन यानी रविवार को 15.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

Q2. ‘द पैराडाइज’ का भारत में कुल कलेक्शन कितना हो गया है? (What is the total India net collection of ‘The Paradise’?)

A. फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है.

Q3. ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने रविवार को कितना कलेक्शन किया? (How much did ‘The Vvaan: Force Of The Forest’ earn on Sunday?)

A. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ ने रविवार को 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

Q4. ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रविवार को कितना कारोबार किया? (How much did ‘Hanuman Ansh’ and ‘Mirzapur: The Movie’ collect on Sunday?)

A. ‘हनुमान अंश’ ने 52वें दिन 9 करोड़ रुपये, जबकि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 24वें दिन 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

Tags : The Vvaan Movie | The Paradise 2026 movie | The Paradise 2026 | The Paradise Movie | The Paradise Hindi Trailer | The Paradise Trailer | The Paradise Teaser | Hanuman Ansh Collection | Hanuman Ansh cast | Hanuman Ansh cast fees | Hanuman Ansh budget | Mirzapur The Movie | box office review | Box Office Report.



Source link

You may also like

Leave a Comment