Home ViralBulandsehar News: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज , Bulandsehar Hindi News

Bulandsehar News: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज , Bulandsehar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bulandsehar News: महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में महिला के पति ने गांव के एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बाहर इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता है और उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती है। 17 सितंबर को एक परिचित ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजकर पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की जानकारी दी। इसके बाद वह गांव पहुंचा और पत्नी से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी की।

पीड़िता रोने लगी और बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पति ने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल होने से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है और परिवार मानसिक रूप से परेशान है। साथ ही आरोपी पक्ष पर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment