Home ViralBulandshahr Viral Video | Alok Chaudhary Illegal Weapon Display Case

Bulandshahr Viral Video | Alok Chaudhary Illegal Weapon Display Case

by BollywoodNewsAndMovie


प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक अवैध हथियार दिखा रहा है। यह वीडियो इलाके में दहशत फैलाने के लिए बनाया गया है।

वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान डवका गांव निवासी आलोक चौधरी है। आलोक का आपराधिक इतिहास है। पुलिस पहले भी उस पर अवैध हथियार रखने के आरोप में कार्रवाई कर चुकी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी दबंगई दिखाने के लिए ऐसे वीडियो डालता है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि अहमदगढ़ पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से डवका गांव और आसपास के इलाकों में लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

You may also like

Leave a Comment