Home ViralChhindwara News | Balaji Daily Needs Dispute & CCTV Footage Viral

Chhindwara News | Balaji Daily Needs Dispute & CCTV Footage Viral

by BollywoodNewsAndMovie


छिंदवाड़ा के छोटा तालाब क्षेत्र में जूडियो के पास स्थित बालाजी डेली नीड्स दुकान पर देर रात विवाद और हंगामे का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 2.23 बजे की बताई जा रही है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। दुकान संचालक हरिओम साहू ने हर्ष उर्फ छोटू ठाक

.

हरिओम साहू ने पुलिस को बताया कि वह नरसिंहपुर नाका स्थित छोटे गुरुद्वारे के पास रहता है और छोटा तालाब के पास दुकान चलाता है। शिकायत के मुताबिक, हर्ष उर्फ छोटू ठाकुर से उसका पुराना विवाद चल रहा है।

शराब के लिए पैसे मांगने का आरोप

शिकायत में बताया गया है कि रात करीब 2.23 बजे हर्ष उर्फ छोटू ठाकुर दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। दुकान संचालक ने पैसे नहीं होने की बात कही तो वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

हरिओम के मुताबिक, गाली देने से मना करने पर युवक ने मारपीट की धमकी दी और दुकान बंद करने को कहा। शिकायत में दुकान बंद नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

भाई और परिचित भी मौके पर थे

शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के दौरान उसका छोटा भाई मुकुंद साहू और उत्कर्ष सिंह टोरिया भी मौके पर मौजूद थे। दोनों ने विवाद और कथित धमकी सुनी और देखी।

दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। सामने आए वीडियो में युवक औजार से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।

हरिओम ने बताया कि गणेश विसर्जन कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वह तुरंत थाने नहीं पहुंच सका। इसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दी।

रात में दुकान खुले रहने पर भी सवाल

घटना का समय रात 2.23 बजे बताया गया है। ऐसे में दुकान के देर रात तक खुले रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस और संबंधित क्षेत्र के निरीक्षण अधिकारी की भूमिका को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment