Home Viral‘DIG के नाम पर 1 लाख दो…’, वैशाली में महिला थानाध्यक्ष पर रिश्वत मांगने का आरोप, कथित ऑडियो वायरल

‘DIG के नाम पर 1 लाख दो…’, वैशाली में महिला थानाध्यक्ष पर रिश्वत मांगने का आरोप, कथित ऑडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, हाजीपुर(वैशाली)। वैशाली में पुलिस विभाग से जुड़ा एक कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। महिला थाना प्रभारी पर तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी कार्यालय के नाम पर डायल 112 के एक चालक से 1 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है।

इससे जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

DIG कार्यालय के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

वायरल ऑडियो में महिला थाना प्रभारी और पुलिस लाइन में डायल 112 के चालक नवलेश कुमार के बीच बातचीत होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि केस में राहत दिलाने और नाम हटाने के एवज में डीआईजी कार्यालय के लीडर के नाम पर 1 लाख रुपये की मांग की गई।

ऑडियो में कथित तौर पर पैसों को लेकर बातचीत और सौदेबाजी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह से जुड़ा है। चालक नवलेश कुमार की पत्नी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामला महिला थाना कांड संख्या 64/25 से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राथमिकी में पत्नी की ओर से पति और ससुराल पक्ष पर जान से मारने की कोशिश करने समेत गंभीर आरोप लगाए गए थे।

केस से राहत के नाम पर कथित रिश्वत की मांग

आरोप है कि इसी मामले में राहत दिलाने और केस से नाम हटाने के नाम पर महिला थाना प्रभारी की ओर से कथित तौर पर 1 लाख रुपये की मांग की गई।

वायरल ऑडियो में इसी कथित लेनदेन को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

DIG ने दिए जांच के आदेश, एसडीपीओ करेंगे पड़ताल

कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तिरहुत क्षेत्र के प्रभारी डीआईजी सत्यनारायण कुमार के संज्ञान में पहुंचा। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

डीआईजी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल मामले की जांच में जुट गए हैं। जांच के दौरान वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें सामने आए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई

डीआईजी सत्यनारायण कुमार ने कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर महिला थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। वायरल ऑडियो में आवाज किसकी है और बातचीत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, इसका निर्धारण जांच के बाद ही हो सकेगा। तब तक ऑडियो में किए गए दावों को आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment