Home ViralEtah News:पुलिस के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाली महिला पर प्राथमिकी – Fir Against Woman Who Made Video Against Police Go Viral

Etah News:पुलिस के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाली महिला पर प्राथमिकी – Fir Against Woman Who Made Video Against Police Go Viral

by BollywoodNewsAndMovie


जलेसर। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करना एक महिला को भारी पड़ गया। जलेसर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने पुष्पा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किया। मामले की विवेचना निरीक्षक रंजीत सिंह को सौंपी गई है।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार पुष्पा देवी मूल रूप से गांव पिलखुन की रहने वाली हैं और वर्तमान में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव इकबालपुर में रहती हैं। आरोप है कि 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल किया। इसमें जलेसर थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस पर आरोप लगाने के साथ कार्यप्रणाली का विरोध किया गया।

आरोप लगाया गया है कि वीडियो में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संजय पाल राठौर और हल्का नंबर तीन के प्रभारी रामवीर सिंह पर भी आरोप लगाए गए हैं। वर्तमान प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों के प्रेस नोट वाले फोटो लगाकर टिप्पणी की गई। आरोप है कि वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ धमकी भी दी गई और पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

वर्जन…

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना निरीक्षक रंजीत सिंह को दी गई है। इस प्रकार से पुलिस की छवि को धूमिल करने व लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर



Source link

You may also like

Leave a Comment