Home ViralFarrukhabad News:कंपाउंडर से मेडिकल छात्रा परेशान, आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल – Medical Student Harassed By Compounder; Video Threatening Suicide Goes Viral

Farrukhabad News:कंपाउंडर से मेडिकल छात्रा परेशान, आत्महत्या की धमकी का वीडियो वायरल – Medical Student Harassed By Compounder; Video Threatening Suicide Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के चौक स्थित एक नर्सिंग होम में काम कर रही बीएएमएस अंतिम वर्ष की छात्रा को कंपाउंडर परेशान कर रहा है। अस्पताल संचालक के समझाने पर भी न मानने पर परेशान छात्रा ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी है। इसमें वह रोती हुई दिख रही है। उसने डीएम व एसपी से भी गुहार लगाई है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीएएमएस अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह इस समय चौक स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती है। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। कहा कि अस्पताल का ही कंपाउंडर उसे 15 दिन से परेशान कर रहा है। वह एक्सीडेंट में मरवाने की धमकी देता है। अस्पताल के सर ने भी समझाया। फिर भी कभी स्कूटी का शीशा तोड़ देता, तो कभी पंक्चर कर देता है। लॉक भी तोड़ चुका है। इससे वह परेशान होकर अब आत्महत्या करने की स्थिति में है।

वह शुक्रवार को डीएम के यहां गई। उसने पत्र देकर अपनी पीड़ा सुनाई। डीएम ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि छात्रा प्राथमिकी लिखाना नहीं चाहती। कंपाउंडर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे पकड़ने के बाद छात्रा जैसा चाहेगी, वह करेंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment