Home ViralKanpur News:जेके कैंसर अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाने का वीडियो वायरल – Video Of Biomedical Waste Being Burned In The Open At Jk Cancer Hospital Goes Viral

Kanpur News:जेके कैंसर अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाने का वीडियो वायरल – Video Of Biomedical Waste Being Burned In The Open At Jk Cancer Hospital Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


कानपुर। जेके कैंसर अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इस्तेमाल की गईं सिरिंज, पट्टियां, दवाइयों की शीशियां और अन्य चिकित्सा अपशिष्ट खुले में पड़े और जलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल कचरा खुले में पड़ा रहता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना रहता है। चिकित्सा अपशिष्ट का नियमानुसार वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराना चाहिए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि खुले में ऐसे कचरे को जलाने से हानिकारक धुआं निकल सकता है। मामले में सीएमएस डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि फैले हुए कचरे को हटवाया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)




Source link

You may also like

Leave a Comment