Home ViralKanpur News:बंदी में शराब ठेकों से दारू बिक्री का वीडियो वायरल – Video Of Liquor Sales From Shops During The Lockdown Goes Viral

Kanpur News:बंदी में शराब ठेकों से दारू बिक्री का वीडियो वायरल – Video Of Liquor Sales From Shops During The Lockdown Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


कानपुर। चकेरी के रामादेवी, जेके चौराहे में शुक्रवार को बंदी के बावजूद ठेकों से दारू बिक्री का दोनों जगहों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर शराब और मीट की दुकानें बंद करने के सरकारी आदेश के बावजूद धड़ल्ले से इनकी बिक्री की गई। लाल बंगला जेके चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब ठेके में एक युवक खड़ा होकर टट्टर के नीचे से 50 रुपये अधिक लेकर शराब बिक्री करता रहा। चकेरी थाने के सामने रामादेवी चौराहे के ठेकों में खुलेआम शराब की बिक्री की गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में नहीं है।(संवाद)




Source link

You may also like

Leave a Comment