Home Morning News (खास खबरें)Kolkata Durga Puja Pandal Stampede

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede

by BollywoodNewsAndMovie


  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Durga Puja Pandal Stampede | Several Injured, Structure Collapse Risk

2 मिनट पहलेलेखक: पूनम मसीह

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। ABP बांग्ला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। PTI ने 25 लोगों के घायल होने की खबर दी है।

आशंका है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। चश्मदीद के मुताबिक यह हादसा किसी ढांचे (स्ट्रक्चर) के ढहने की वजह से हो सकता है।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

भगदड़ में घायल एक महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

भगदड़ में घायल एक महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

चश्मदीद के मुताबिक लकड़ी का स्ट्रक्चर टूटने से यह हादसा हुआ।

चश्मदीद के मुताबिक लकड़ी का स्ट्रक्चर टूटने से यह हादसा हुआ।

भगदड़ के बाद कई लोग जमीन पर बेहोश हो गए। लोग उनकी मदद करने पहुंचे।

भगदड़ के बाद कई लोग जमीन पर बेहोश हो गए। लोग उनकी मदद करने पहुंचे।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद के 2 वीडियो, लोग जमीन पर पड़े

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चोरबागान पंडाल में भीड़ क्यों जुटी, क्या है खास

कोलकाता का चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल इस बार अपने अनोखे ‘बियांड साउंड’ थीम की वजह से चर्चा में रहा। इस साल पंडाल को 91 साल भी पूरे हुए हैं।

चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां के अलावा गणेश और अन्य भगवान की मूर्ति भी बनाई गई है।

चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां के अलावा गणेश और अन्य भगवान की मूर्ति भी बनाई गई है।

थीम: रोजमर्रा के शोर से दूर होकर मौन के जरिए भीतर की शांति और मां दुर्गा से जुड़ाव महसूस करना। 360-डिग्री कॉन्सेप्ट: पंडाल का डिजाइन दर्शकों को चारों तरफ से एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। आध्यात्मिक अनुभव पर जोर: थीम का उद्देश्य शोर से दूर एक शांत और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कराना है। थीम आर्टिस्ट: इसे कलाकार सुशांत शिबानी पॉल ने तैयार किया है। यह मेट्रो महात्मा गांधी रोड पर स्थित है।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भगदड़ कैसे मचती है, ग्राफिक में जानिए



Source link

You may also like

Leave a Comment