Lagatar Desk : बिग बॉस 20 जैसे-जैसे फिनाले के करीब आ रहा है, घर के अंदर रिश्तों और आपसी विवादों का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है. बीते एपिसोड में एक बार फिर स्काउट और लव को लेकर घरवालों के बीच चर्चा छिड़ गई. लव के साथ स्काउट का बातचीत करना और किचन में सब्जियां काटना भी घरवालों को खटकने लगा. वहीं, अरिश्फा के एक कमेंट ने पूरे मामले को और बढ़ा दिया.
The main storyline continues! Contestants are still obsessed with Scout & Love’s drama. @HotstarReality https://t.co/iwTk4GGark
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 24, 2026
काजी और अरिश्फा के गाने पर भड़कीं लव
एपिसोड में एक बार फिर स्काउट और लव की कहानी चर्चा का विषय बनी रही. इस बीच काजी और अरिश्फा मिलकर एक गाना गाते नजर आए, जिसमें लव पर निशाना साधा गया. यह बात लव को पसंद नहीं आई और वह नाराज हो गईं. वहीं, कनिका भी काजी पर भड़क उठीं.
कनिका ने काजी को लेकर कहा कि वह जो भी करते हैं, घरवालों को उनकी तारीफ ही करनी पड़ती है. इस पर काजी ने जवाब दिया कि वह कनिका की वजह से फेमस होना चाहते हैं.
आम्रपाली दुबे ने स्काउट को लगाई फटकार
इस पूरे मामले में आम्रपाली दुबे भी अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आईं. उन्होंने लव से कहा कि अगर उन्हें किसी बात का बुरा लगा था, तो उन्हें उसी समय अपनी बात रखनी चाहिए थी. इसके बाद उन्होंने स्काउट से सवाल किया कि क्या उनके सामने ही यह गाना गाया जा रहा था?
स्काउट ने बताया कि काजी उनके सामने धीमी आवाज में गाना गा रहे थे. इस पर आम्रपाली ने कहा कि उन्हें उसी समय रोकना चाहिए था और पूछना चाहिए था कि इस तरह का गाना क्यों गाया जा रहा है.
स्काउट बोले- लव डे गाने में कुछ गलत नहीं
बाद में स्काउट ने काजी और यंग से इस मुद्दे पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि स्लो मोशन में ‘लव डे‘ गाना गाने में उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगा. यंग ने भी स्काउट की बात का समर्थन किया.यंग ने सवाल उठाया कि अगर यह गाना गलत था, तो सलमान खान के सामने काजी के गाने पर किसी ने आपत्ति क्यों नहीं जताई वहीं, माही के रिएक्शन से काजी भी नाराज दिखे.
उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनकी बात बुरी लगी थी, तो उन्हें अलग से आकर बताना चाहिए था. इस पर यंग ने कहा कि अगर किसी लड़की को यह बात गलत लगी है, तो काजी को माफी मांग लेनी चाहिए.
अरिश्फा के कमेंट से लव हुईं परेशान
इसके बाद स्काउट ने लव को बताया कि वह सब्जियां काटने में धीमे हैं और लव ने उनकी मदद की थी. लेकिन घरवाले इस बात को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं. स्काउट ने बताया कि अरिश्फा ने सवाल उठाया था कि जब दोनों के बीच दूरी है, तो फिर साथ बैठकर सब्जियां क्यों काट रहे हैं.
यह सुनकर लव परेशान हो गईं. उन्होंने उदिति से अपनी ड्यूटी बदलने की बात कही. लव ने यहां तक कहा कि या तो उनकी ड्यूटी अलग कर दी जाए या फिर दोनों के लिए अलग कमरा कर दिया जाए, ताकि उन्हें एक-दूसरे का सामना न करना पड़े.
उदिति ने कहा- स्काउट का गुस्सा भी लव के लिए प्यार है
स्काउट और लव के रिश्ते पर उदिति ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि स्काउट जब लव पर गुस्सा भी करते हैं, तो उसमें भी उनका प्यार झलकता है. हालांकि, लव को यह सब बचकाना लगने लगा है. वह घर में अपनी परेशानी जाहिर करती नजर आईं.
वहीं, स्काउट ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद काजी की किसी बात को नीचा दिखाना नहीं था. वह सिर्फ मजाक कर रहे थे. इसके बाद काजी और उदिति ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम‘ गाने पर परफॉर्म करते नजर आए.
काजी ने फिर गाने के जरिए लव पर साधा निशाना
एपिसोड के अंत में काजी एक बार फिर गाने के जरिए लव पर तंज कसते दिखे. हालांकि, इस बार उन्होंने गाने में लव की जगह प्यार शब्द का इस्तेमाल किया. इसके बाद घर में नॉमिनेशन टास्क शुरू हो गया, जहां अब सदस्यों के बीच मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.
