Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, सरकार के 3 साल पूरे होने पर चिंतन शिविर, हॉकी में थाईलैंड से भारत की भिड़ंत, शिवपुरी में कांग्रेस के कार्यक्रम

MP Morning News: नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, सरकार के 3 साल पूरे होने पर चिंतन शिविर, हॉकी में थाईलैंड से भारत की भिड़ंत, शिवपुरी में कांग्रेस के कार्यक्रम

by BollywoodNewsAndMovie


MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। आज नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन होगा। सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मांडविया उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे से भव्य सांस्कृतिक समारोह होगा। बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह प्रस्तुति देंगे। 6 देशों की हॉकी टीमें मार्च पास्ट करेंगी। एशियन गेम्स पदक विजेताओं का सम्मान होगा। राजधानी भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 19 से 28 नवंबर तक खेला जाएगा।

सरकार के 3 साल पूरे होने पर चिंतन शिविर

मध्य प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे होने पर चिंतन शिविर होगा। चित्रकूट में 21 और 22 दिसंबर को इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां मंत्री खुद अपने विभाग का प्रेजेंटेशन देंगे। प्रेजेंटेशन के जरिए बताएंगे विभाग में अब तक क्या किया। चिंतन शिविर के पहले मंत्री अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव के साथ बैठक करेंगे। यह मीटिंग दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। अब तक किए गए काम और अगले 2 साल की कार्य योजना पर बात होगी। नई योजना या सुझाव लेकर मंत्री आएंगे तो उस पर होमवर्क किया जाएगा।

पीसीसी चीफ-नेता प्रतिपक्ष का शिवपुरी दौरा

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की 152वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल आमसभा में सहभागिता करेंगे।

हॉकी चैंपियनशिप – आज थाईलैंड से होगी भारतीय टीम की भिड़ंत

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला थाईलैंड से होगा। यह मैच शाम 7 बजे राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार दो जीत के बाद हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

थाने से फरार विदेशी सैमुअल के खिलाफ लुकआउट जारी

थाने से भागा विदेशी सैमुअल के खिलाफ लुकआउट जारी किया गया है। सेनेगल का नागरिक सैमुअल डिओप बिना पासपोर्ट-वीजा भारत में आया था। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे तलैया थाने के डिटेंशन सेंटर से फरार हो गया। सुरक्षा में तैनात आरक्षक संजय सोलंकी को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है। अन्य जिम्मेदारों की भी जांच चल रही है। पुलिस ने LOC जारी कराया है, ताकि वो देश से बाहर न जा सके। CCTV में भागने के सबूत मिले है। फिलहाल तलैया और हनुमानगंज पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment