पंजाब में स्कूलों का समय बदल गया है।
.
पंजाब में 2 नवंबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने बुधवार को सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। नए शेड्यूल के तहत स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे।
प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। यह व्यवस्था 28 फरवरी तक लागू रहेगी। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर ये आदेश लागू होंगे। अगले साल 1 मार्च से स्कूलों के समय में फिर बदलाव किया जाएगा।

चंडीगढ़ में 2 नवंबर से विंटर टाइमिंग लागू होगी चंडीगढ़ में 2 नवंबर से स्कूलों की विंटर टाइमिंग लागू होगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने यूटी के सभी सरकारी और एडेड स्कूलों के लिए 31 मार्च 2027 तक की शीतकालीन समय-सारणी जारी की है। शिक्षा निदेशक नीतिश सिंगला की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में स्टाफ का समय सुबह 8:10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 8:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक लगेंगी।
मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में छठी कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। इसमें स्टाफ का समय सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा। वहीं, पहली से पांचवीं कक्षा की इवनिंग शिफ्ट में विद्यार्थियों का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस शिफ्ट के स्टाफ का समय सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सेशन में 3 बार बदलता है स्कूलों का समय पंजाब में शैक्षणिक सत्र के दौरान मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में 3 बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं।
इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं। वहीं, मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं।
—————-
यह भी पढ़ें.. पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा की 3 बसें उत्तराखंड में इम्पाउंड:हरिद्वार की ARTO बोलीं- बिना परमिट-टैक्स के चल रही; सुरक्षा के इंतजाम नहीं

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना के तहत चल रही बसों में उत्तराखंड के हरिद्वार में चेकिंग के दौरान कई खामियां सामने आई हैं। कई बसों के पास न तो परमिट मिला और न ही उनका टैक्स जमा था। यही नहीं, यात्री सुरक्षा के लिहाज से भी बसें फिट नहीं पाई गईं। यह भी पढ़ें
