0
Pilibhit News: पीलीभीत। सपा नेता के घर में नवरात्र पर रास सांसद द्वारा मांसाहारी भोज करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सवाल उठाए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बता दें कि पिछले दिनों सपा के एक वरिठ नेता जिले में आए थे और पार्टी के एक नेता के घर भोजन किया था। इसके बाद भोजन का वीडियो वायरल हुआ। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने कहा कि भाजपा के लोग अपने बारे में सोचे। दूसरों को बदनाम न करें।
