Home ViralShahjahnpur News: वीडियो बनाने पर हिस्ट्रीशीटर-पुलिस में झड़प के वीडियो वायरल , Shahjahnpur Hindi News

Shahjahnpur News: वीडियो बनाने पर हिस्ट्रीशीटर-पुलिस में झड़प के वीडियो वायरल , Shahjahnpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Shahjahnpur News: ददरौल। आरसी मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी में हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह पुलिस से भिड़ने के मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसमें दिख रहा कि हिरासत में लेने के प्रयास के दौरान वह लगातार कहता रहा कि न तो उसके खिलाफ कोई वारंट है और न ही मुकदमा दर्ज है, फिर वह थाने क्यों जाए। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर होने के नाते हाजिरी के लिए थाने चलने को कहा, लेकिन संतोष ने सुबह आने की बात कही। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद भी पुलिस उसे हिरासत में नहीं ले सकी। बाद में वह पुलिस को चकमा देकर गाड़ी से निकल गया।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।





Source link

You may also like

Leave a Comment