Home Morning News (खास खबरें)Shamli News:सुबह छाई रही धुंध, दिन में खिली धूप, एक्यूआई 148 – Mist In The Morning, Sunshine During The Day; Aqi 148

Shamli News:सुबह छाई रही धुंध, दिन में खिली धूप, एक्यूआई 148 – Mist In The Morning, Sunshine During The Day; Aqi 148

by BollywoodNewsAndMovie


शामली। मौसम में बदलाव के बीच वायु प्रदूषण का असर भी बना हुआ है। मंगलवार सुबह सड़कों और आसपास के इलाकों में धुंध की चादर दिखाई दी। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम साफ हो गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। वहीं, अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह के समय धुंध के कारण वातावरण में हल्की धुंधलाहट बनी रही। वाहन चालकों को भी सुबह के समय सावधानी बरतनी पड़ी। धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली। हालांकि, हवा में प्रदूषण का स्तर अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज अखौरी ने बताया कि वायु प्रदूषण बढ़ने पर सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों को सुबह के समय धुंध और प्रदूषित हवा में बाहर निकलने से बचना चाहिए। घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो मास्क का प्रयोग करें। नियमित दवाएं लेने वाले मरीज अपनी दवा समय पर लें और चिकित्सक की सलाह के बिना दवा बंद न करें। आंखों में जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

उधर, तापमान में भी हल्का बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने से गर्माहट महसूस हुई, वहीं सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक बनी रही।

एक्यूआई के मानक

0 से 50 : अच्छा

51 से 100 : संतोषजनक

101 से 200 : मध्यम

201 से 300 : खराब

301 से 400 : बेहद खराब

401 से 500 : गंभीर श्रेणी



Source link

You may also like

Leave a Comment