Home Bigg Boss 20What Is Special In Bigg Boss 20 Next Show Gullu Will Elect On Friend Contestant Will Participate In New Activi – Entertainment News: Amar Ujala

What Is Special In Bigg Boss 20 Next Show Gullu Will Elect On Friend Contestant Will Participate In New Activi – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ खूब चर्चा में है। प्रतिभागी आपस में मिल रहे हैं, दोस्ती बना रहे हैं और झगड़े भी कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने शो के नए प्रोमो जारी किए हैं। एक मैं गुल्लू को किसी प्रतिभागी को लाइफ लाइन देने को कहा जाता है। दूसरे प्रोमों में यंग को गलतफहमी हो जाती है। तीसरे प्रोमो में एक खास एक्टिविटी कराई गई है।




what is special in Bigg Boss 20 next show Gullu will elect on friend contestant will participate in new activi

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब@Colors


गुल्लू ने किसे दी लाइफ लाइन?

शो के नए प्रोमो में गुल्लू से बिग बॉस कहते हैं कि आप इस एपिसोड में उन प्रतिभागियों को एक-एक लाइफ लाइन देंगे, जो खो बैठे हैं। गुल्लू, कनिका, उदिति, स्काउट, आसिफ, यंग और रीति का नाम लेते हैं। गुल्लू, बिग बॉस से कहते हैं कि दोस्त तो मेरे काफी हैं लेकिन बाद में ये लोग यह महसूस करेंगे कि मैंने अपने किसी एक के साथ अपनी दोस्ती निभाई है। इसलिए वह उस वक्त किसी का नाम नहीं लेते हैं। इस पर बिग बॉस कहते हैं कि कैप्टन गुल्लू ने अपना फैसला सुना दिया है। गुल्लू ने क्या फैसला सुनाया है वह एपिसोड देखने पर पता चलेगा। 

मुश्ताक खान: निधन से पहले मस्जिद के नाम वक्फ की अपनी जमीन, धार्मिक विश्वास को लेकर परिवार ने कही ये बात


what is special in Bigg Boss 20 next show Gullu will elect on friend contestant will participate in new activi

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब@Colors


अपनी गैंग कहने पर चिढ़े आसिफ

शो के दूसरे प्रोमो में आसिफ, यंग डीएसए से कहते हैं कि अपने मुंह से तुम ये मत कहो कि मेरी गैंग। इस पर यंग कहते हैं कि जिधर मैंने गैंग कहा है, वहां मैंने मेरे दोस्त लोग भी कहा है। इस पर आसिफ कहते हैं कि पहले पूरी बात सुनो। इस पर आसिफ कहते हैं कि जब तुम गैंग कहते हो, तो ऐसा लगता कि तुम बॉस हो और बाकी के लोग तुम्हारे अंडर में काम करने वाले लोग हैं।


what is special in Bigg Boss 20 next show Gullu will elect on friend contestant will participate in new activi

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब@Colors


क्या यंग को हुई गलतफहमी?

इसके बाद यंग दूसरे प्रतिभागियों से कहते हैं कि मेरी और आसिफ की बात चल रही थी, उन्होंने जो कहा वह मुझे सुनकर थोड़ा खराब लगा। जब यह बात आसिफ को पता चली को उन्होंने यंग से कहा कि इतना बवाल करने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद आम्रपाली यंग से कहती हैं कि तुम्हें गलतफहमी हो गई है कि तुम्हारे दोस्त, दोस्त नहीं रहे।


what is special in Bigg Boss 20 next show Gullu will elect on friend contestant will participate in new activi

बिग बॉस 20
– फोटो : यूट्यूब@Colors


कौन होगा सुरक्षित और कौन नॉमिनेट?

  • एक और प्रोमो में प्रतिभागियों को एक्टिविटी एरिया में बुलाया जाता है।
  • यह सभी लोग बातचीत कर इस फैसले पर आएंगे कि उनमें से कौन एक सदस्य नॉमिनेट होगा और कौन सुरक्षित रहेगा।
  • इसके बाद एक्टिविटी एरिया में आम्रपाली, रीति तिवारी, काजी तौकीर और बाकी प्रतिभागी एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं।
  • प्रतिभागी आपस में दिलचस्प बातें करते हैं। वह अपनी स्थिति मजबूत करते नजर आते हैं।
  • अब नया एपिसोड देखने पर पता चलेगा कि कौन-कौन प्रतिभागी नॉमिनेट हुआ और कौन सुरक्षित।




Source link

You may also like

Leave a Comment