Home Bigg Boss 20अभी से कमजोर पड़ गईं ‘वर्ल्ड चैंपियन’? शो में किसे याद करके रोईं बॉक्सर मैरी कॉम?, Tv Hindi News

अभी से कमजोर पड़ गईं ‘वर्ल्ड चैंपियन’? शो में किसे याद करके रोईं बॉक्सर मैरी कॉम?, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Mary Kom: मैरी जब बिग बॉस 20 में आई थीं तो अपने दोनों बेटों के साथ आई थीं, लेकिन शो में वह किसी और को ही याद करके भावुक हुईं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम की एंट्री काफी दमदार रही थी। चैम्पियन बॉक्सर की शो में एंट्री को लेकर खुद सलमान खान बहुत एक्साइटेड थे। मैरी कॉम की शो में शुरुआत तो काफी अच्छी रही, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें घर की याद सताने लगी है। मैरी हाल ही में अपनी बेटी को याद करते हुए टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और यह शो देख रही हर मां शायद मैरी से रिलेट कर पाएगी। मैरी कॉम की बेटी अडॉप्टेड है और शो में वह अपनी बेटी से दूर रहकर उसे बहुत याद कर रही हैं। बता दें कि मैरी को प्रीमियर में ड्रॉप करने उनके दोनों बेटे आए थे।

मैरी कॉम की लाडली है उनकी बेटी

मैरी कॉम के कुल 4 बच्चे हैं। उनके 2 जुड़वा बेटे (रेचुंगवार और खुपनेंगबा) हैं, इनका जन्म साल 2007 में हुआ था। तीसरा बेटा साल 2013 में जन्मा था और उसका नाम प्रिंस कॉम है। साल 2018 में मैरी कॉम और उनके पति ने एक लड़की को गोद लिया था, जिसका नाम मेरेलिन है। मैरी अभी बिग बॉस हाउस में अपनी इसी बेटी को याद करके भावुक हो रही हैं। मैरी अपने बेटों से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि उन्हें एक बेटी की चाहत थी, यही वजह थी कि उन्होंने बाद में एक बेटी को गोद लिया और उसे अपनी सगी औलाद जैसा रखा।

विवादों में रही शादीशुदा जिंदगी

भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम की शादी पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी करुंग ओन्खोलर के साथ हुई थी। दोनों साल 2000 में नई दिल्ली में मिले थे और 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2005 में उन्होंने शादी कर ली। दिसंबर 2023 में मैरी कॉम और उनके पति ने तलाक ले लिया। साल 2026 की शुरुआत में न्यूज शो ‘आप की अदालत’ में मैरी कॉम के बयानों के बाद दोनों के बीच आपसी रिश्तों को लेकर विवाद भी सामने आया था। मैरी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया।

ऐसी थी मैरी की बिग बॉस में एंट्री

बात बिग बॉस हाउस में मैरी कॉम की एंट्री की करें तो जब मैरी स्टेज पर आईं तो सलमान खान उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़े थे। ठीक उसी वक्त अपने दोनों बेटों के साथ आगे बढ़ रहीं मैरी कॉम ने उनकी तरफ हात जोड़ दिए। सलमान खान ने हालांकि अपनी बाहें फैलाए रखीं और बाद में मैरी ने भी उन्हें हग किया। सलमान खान इस शो में मैरी कॉम की एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड थे और यह खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। अब देखना यह होगा कि क्या वह मैरी के साथ भी उतने ही सख्त होंगे, जितने बाकी कंटेस्टेंट के साथ अमूमन रहते हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment