Home Box Officeअमिताभ बच्चन की कल्ट फिल्म ‘अग्निपथ’ बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, ये 5 थे कारण, Bollywood Hindi News

अमिताभ बच्चन की कल्ट फिल्म ‘अग्निपथ’ बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, ये 5 थे कारण, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


साल 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ असल में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। जानिए इस फिल्म के फ्लॉप होने की क्या वजह थी। आज ये फिल्म कल्ट क्लासिक मानी जाती है।

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। 70 के दशक के कुछ आखिरी साल उनके ही नाम थे। उस दौर में वो इंडस्ट्री के एक्शन हीरो बने। और 80 के दशक में उन्होंने अपने किरदारों के साथ कई तरह के एक्सपेरीमेंट किए। 90 के दशक में उनकी चमक थोड़ी कम हो गई थी। इसी समय 1990 में उनकी एक फिल्म आई ‘अग्निपथ’। ये फिल्म आज आज एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है, लेकिन रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थी। करण जौहर के पिता यश जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया था। डायरेक्टर थे मुकुल एस आनंद। इस फिल्म को फ्लॉप होने के ये 5 बड़े कारण माने जाते हैं।

अमिताभ बच्चन की आवाज की आलोचना

16 फरवरी 1990 को फिल्म अग्निपथ थिएटर में लगी थी। एक जबरदस्त एक्शन फिल्म जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ मिथुन चक्रवर्ती ने भी अहम रोल निभाया था। फिल्म में अमिताभ के कई दमदार डायलॉग थे। जैसे ‘मेरा नाम विजय दीनानाथ चौहान, बाप का नाम दीनानाथ चौहान’। ये डायलॉग एक्टर ने एक खास लहजे में बोला था जिसे आज के दौर में कॉपी किया जाता है। दरअसल, उस समय इस आवाज को अमेरिकन एक्टर अल्फ्रेडो जेम्स पचीनो की कॉपी बताया गया था। अमिताभ का आवाज के साथ बदलाव करना बनावती और नकली लगा। हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स ने उनके काम की तारीफ की।

सीरियस फिल्म और समझ से बाहर कांसेप्ट

सीरियस फिल्मों और कहानियों को बड़े पर्दे पर पसंद किया गया है। लेकिन अग्निपथ की कहानी और कांसेप्ट यकीन दिलाने वाला नहीं था। अंडरवर्ल्ड और बदले की इस कहानी छाप छोड़ने में फेल हुई। बाद में इसी कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अग्निपथ

अपने समय से बहुत आगे थी फिल्म

करण जौहर ने खुद ये बात मानी थी कि उनके पिता के प्रोडक्शन में बनी फिल्म अग्निपथ उस समय के हिसाब से बहुत आगे थी। फिल्म की डार्क टोन उस सने की ऑडियंस के साथ फिट नहीं बैठी।

हाई बजट, कम हुई कमाई

अग्निपथ को ग्रैंड बनाने के लिए प्रोड्यूसर ने इस पर मोटा पैसा खर्च कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक उस दौर में ये फिल्म 4 से 8 करोड़ के अंदर बनी थी और ग्रॉस कलेक्शन 10 करोड़ के आसपास बताया गया।

फिल्म के म्यूजिक में दम नहीं

हिंदी फिल्मों की सबसे मजबूत कड़ी हमेशा से म्यूजिक रहा है। लेकिन अग्निपथ के एकाध गानों को छोड़ दे तो म्यूजिक ने ऐसा छाप छोड़ने वाला काम नहीं किया था। फिल्म सालों बाद भी अपने डायलॉग और एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस के लिए याद की जाती है, म्यूजिक के लिए नहीं।





Source link

You may also like

Leave a Comment