बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो सामने आया है जहां माही विज को एक टॉलेंस टास्क का सामना करना पड़ा और इस दौरान घरवालों ने अपने दिल की सारी कड़वाहट निकाल दी।
बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में खूब हंगामे हो रहे हैं। शो में रोज नए बवाल हो रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें एक रोबोट टास्क होता है। इस शो में कंटेस्टें को एक चेयर पर बैठना है जिससे कई तारें लगी हैं। अब बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को उस एक कंटेस्टेंट को उकसाना है ताकि वो कुछ रिएक्ट करे और ये टास्क हार जाए।
माही को सब कंटेस्टेंट्स ने सुनाई कड़वी बातें
प्रोमो में दिखता है कि माही विज उस चेयर में बैठती हैं और बाकी सभी घरवाले उनके रिएक्ट करने के लिए उन्हें कई कड़वी बातें बोलते हैं। प्रोमो की शुरुआत होती है जहां बिग बॉस बोलते हैं कि इस रोबोट टेस्टिंग फैसिलिटी में रोबॉट्स को हर सिचुएशन में अपने फोकस को नहीं खोना होता है।
कनिका बोलीं आप दूसरों को बोलती हैं होमब्रेकर
अब इसके बाद कनिका, माही के पास आती हैं और बोलती हैं कि मेरे करेक्टर पर सवाल किया। मुझे होमब्रेकर बोला, लेकिन जब आपने दूसरी लड़की को बोला तो तब कुछ नहीं। अपने दिल में चुभ जाती है तो दूसरे के दिल में चुभती है तब कुछ नहीं।
उदिति ने माही को कहा सबसे बुरी औरत
इसके बाद उदिति आती हैं और वह बोलती हैं कि सबसे ज्यादा बुरी औरत का टैग आप ही लेकर जाओगे इस शो में। जब तारा ये सब देखेगी तो वो इससे क्या सीखेगी।
इसके बाद कनिका बोलती दिखती हैं कि जब आपको सिम्पथी लेनी होती है तो आप बच्चों का नाम ले लो। लेकिन जब एक्चुअल में एक्शन लेने का टाइम आया तो आपके मदर इंस्टिक्ट कहां थे।
यंग बोले तारा रोएगी आपको देखकर
वहीं फिर यंग डीएसए बोलते हैं कि मैं तो बोलूंगा कि डिलीट कर डालो सारे एपिसोड्स। तारा जब ये सब देखेगी तो सोचेगी क्या कर डाला मेरी मां ने। वो रोएगी।
काजी ने भी माही को कही ये बात
इसके बाद काजी बोलते हैं कि तारा अभी आपको देख रही होगी और वो आपको देखकर रो रही होगी। लास्ट में कनिका फिर बोलती हैं कि आई लव यू मम्मा…हैप्पी दीवाली मम्मा। मम्मा मैं आपका इंतजार कर रही हूं मम्मा।
गुल्लू ने माही के साथ ये किया
वहीं गुल्लू फिर किचन में कई सारे प्यार काटते हैं और फिर माही की आंखों के सामने लेकर आते हैं जिसके बाद माही अपनी आंख बंद कर देती हैं।
