Home Viral‘अरे धाकड़…’ पोते की आवाज सुनते ही खाट से उठ बैठे दादा, दोनों का प्यार देख पसीज जाएगा आपका दिल!

‘अरे धाकड़…’ पोते की आवाज सुनते ही खाट से उठ बैठे दादा, दोनों का प्यार देख पसीज जाएगा आपका दिल!

by BollywoodNewsAndMovie


Heartwarming Viral Video ; सोशल मीडिया पर दादा और पोते के रिश्ते का एक बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल छू रहा है. वीडियो में दादा धनराज शर्मा अपने पोते शुभम को अचानक सामने देखकर जिस तरह खुशी जाहिर करते हैं, वह पल किसी को भी भावुक कर सकता है. पोते की आवाज सुनते ही दादा जिस फुर्ती से खाट पर उठकर बैठते हैं, उससे उनकी खुशी साफ नजर आती है.

दरअसल, कुछ समय पहले शुभम किसी दूसरे शहर जाने वाला था. जब उसने यह बात अपने दादा को बताई, तो धनराज शर्मा ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की. हालांकि, पोते के दूर जाने की बात से वह अंदर से काफी मायूस थे. इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने पोते से कहा था कि उसके बिना उनका दिल नहीं लगेगा.

‘अरे धाकड़…’ आवाज सुनते ही उठ बैठे दादा

वायरल वीडियो में दादा खाना खाने के बाद अपनी खाट पर आराम कर रहे होते हैं. तभी अचानक उन्हें पोते की आवाज सुनाई देती है. शुभम अपने खास अंदाज में उन्हें पुकारते हुए कहता है, अरे धाकड़.. बस फिर क्या था, आवाज पहचानते ही दादा तुरंत खाट पर उठकर बैठ जाते हैं. वह पूरी फुर्ती के साथ शुभम की तरफ देखते हैं और पहला सवाल करते हैं, लेट क्यों आया? दादा का यह अंदाज देखकर पोता भी मुस्कुराने लगता है.

विज्ञापन

पोते को गले लगाकर बोले- ‘मेरे लाखन’

इसके बाद शुभम जैसे ही दादा के पास पहुंचता है, धनराज शर्मा उसे खुशी से गले लगा लेते हैं. वह बड़े प्यार से उसे अरे मेरे लाखन कहते हैं. दोनों के बीच का यह छोटा सा संवाद रिश्ते की गहराई को बयां कर देता है. शुभम उन्हें याद दिलाता है कि उसने पहले ही रविवार को वापस आने का वादा किया था और उसी वादे को निभाते हुए वह घर लौट आया है. दादा पोते को सीने से लगाए रखते हैं और प्यार से पूछते हैं कि उसने खाना खाया या नहीं.

साथ खाना खाने की आदत ने जीता दिल

वीडियो का एक और पल लोगों को बेहद भावुक कर रहा है. शुभम जब दादा से पूछता है कि उन्होंने रोटी खाई या नहीं, तो दादा बताते हैं कि उन्हें पता ही नहीं था कि पोता आने वाला है. दोनों के बीच खाने को लेकर हुई यह साधारण बातचीत भी उनके खास रिश्ते को दिखाती है.

इंटरनेट पर लोगों ने लुटाया प्यार

दादा-पोते के इस मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. यूजर्स का कहना है कि बुजुर्गों का स्नेह जिंदगी की सबसे अनमोल चीजों में से एक है. किसी ने लिखा कि ऐसे रिश्ते को किसी की नजर न लगे, तो किसी ने कहा कि पोते को दादा का इतना प्यार मिलना ही असली दौलत है. सच भी यही है कि हर किसी को दादा-दादी के साथ ऐसे खूबसूरत पल बिताने का मौका नहीं मिलता. शायद यही वजह है कि धनराज शर्मा और शुभम का यह छोटा सा मिलन इंटरनेट पर लोगों के लिए भावनाओं से भरा बड़ा पल बन गया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment