Last Updated:
Bigg Boss 20 Update 17 Septmber: ‘बिग बॉस 20’ के घर में आसिफ खान के बर्ताव को लेकर उदिति सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है . टास्क के दौरान हुई बहस के बाद उदिति ने अरिश्फा खान और कनिका मान के साथ आसिफ के एटीट्यूड पर अपनी भड़ास निकाली . उदिति ने आसिफ को चीप बताते हुए कहा- मैने इसका मुंह ही तोड़ देना है, वहीं कनिका और आरिश्फा भी आसिफ की इस हरकत से काफी ज्यादा गुस्से में नजर आईं. नीचे पढ़ें पूरी खबर-
आसिफ पर भड़कीं उदिति सिंह( फोटो साभार-instgram @jiohotstarreality)
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में गेम अब धीरे-धीरे काफी इंट्रस्टिंग होता जा रहा है. घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्तियां बदलने लगी हैं और ग्रुपबाजी भी खुलकर सामने आ रही है . हाल ही में उदिति सिंह और अरिश्फा खान को घर के एक दूसरे कंटेस्टेंट आसिफ खान के खिलाफ खुलकर बात करते हुए देखा गया . दोनों एक्ट्रेसेस आपस में आसिफ के गेम प्लान और उनके बिहेवियर की बुराई करती नजर आईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है .
आसिफ और उदिति की घर में पहले भी लड़ाई हो चुकी है, वहीं अब एक बार उदिति फिर आसिफ के बिहेवियर को लेकर काफी नाराज दिखाई दीं. इस बार उदिति, आसिफ पर इतनी गुस्से में नजर आईं कि उन्होंने ये तक कह दिया कि मैंने इसका मुंह ही तोड़ देना है .
आसिफ पर भड़कीं कनिका
घर के एक कोने में उदिति सिंह और अरिश्फा खान के बीच आसिफ खान को लेकर लंबी बातचीत हुई . जहां कनिका मान ने भी आसिफ के बिहेवियर और उनकी बातों का विरोध किया . कनिका ने कहा कि ये क्या बोलता रहता है कि ये बहुत बड़ा एक्टर है . मुझे तो इसकी एक्टिंग देखनी है कि ये कितना अच्छा एक्टर है . आया बड़ा बड़ा, कौन सा बड़ा तीसमार खां है, क्या एक्टिंग करके आए हैं ये लोग . वहीं अरिश्फा भी कनिका की बात से एग्री करती दिखाई दीं और साथ ही आसिफ की बुराई भी करती दिखीं. आरिश्फा ने कहा ये हमेशा सबके प्रोफेशन पर बोलने लग जाते हैं.
View this post on Instagram
