सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का दिवाली वीकेंड काफी धमाकेदार रहने वाला है। एक तरफ जहां सलमान खान घरवालों के साथ अलग-अलग गेम्स खेलकर उन्हें एंटरटेन करेंगे। दूसरी तरफ गौरव गुप्ता और करण जौहर जैसे मेहमान वीकेंड को और भी स्पेशल बना देंगे। मेकर्स ने प्रोमो वीडियो रिलीज करना शुरू कर दिया है। एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर घरवालों के साथ रैपिड फायर राउंड खेल रहे हैं। ठीक वैसा ही, जैसा वह अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में मेहमानों के साथ खेलते हैं।
कनिका ने बताए टॉप 3 के नाम
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान स्टेज पर करण जौहर का स्वागत करते हैं और फिर करण घरवालों के साथ रैपिड फायर राउंड खेलने के बारे में उन्हें बताते हैं। करण जौहर ने घरवालों से बड़े टेढ़े सवाल पूछे और फिर घरवालों ने भी बड़े बिंदास अंदाज में उनके जवाब दिए। करण जौहर ने गुल्लू से पूछा- ऐसा कौन है, जिससे घर से बाहर जाने के बाद आप कभी नहीं मिलना चाहोगे? जवाब में उन्होंने कहा- करिश्मा ना मिले। कनिका से करण जौहर ने पूछा घर के टॉप 3 लोगों का नाम।
बिग बॉस में बेटी की लव स्टोरी से परेशान पैरेंट्स, पूछा- क्या तुम्हें हम याद हैं?
यंग ने बताई सबसे बड़ी गलती
जवाब में कनिका ने अपना, गुल्लू और काजी का नाम दिया। लव गिल से करण जौहर ने पूछा- आम्रपाली और स्काउट में कौन इस घर में रहना ज्यादा डिजर्व करता है? जवाब में लव गिल ने स्काउट का नाम दिया। यंग डीएसए से जब पूछा गया कि उनके मुताबिक घर में उनकी सबसे बड़ी गलती क्या रही है? तो जवाब में उन्होंने कहा- लव से दोस्ती करना उनकी सबसे बड़ी गलती रही है। यंग के इस जवाब पर करण जौहर भी शॉक्ड रह गए। लेकिन असली धर्मसंकट में तो स्काउट पड़ गए। क्योंकि उनसे करण जौहर ने पूछा कि लव और यंग डूब रहे हैं, तो आप किसे बचाएंगे?
सलमान खान के बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास, 60 दिन में क्रॉस किया 100 करोड़ वॉच टाइम
घरवालों की जमकर होगी खिंचाई
इस सवाल का जवाब प्रोमो वीडियो में नहीं दिखाया गया है। देखना होगा कि स्काउट क्या जवाब देते हैं। इसके अलावा दिवाली वीकेंड में दर्शकों को स्टेज पर सलमान खान के साथ कॉमेडियन गौरव गुप्ता नजर आएंगे, जो कि घरवालों की जमकर टांग खींचने वाले हैं। वह काजी से लेकर यंग और लव तक की खिंचाई करेंगे। वहीं सलमान खान भी घरवालों को उनकी फितरत के मुताबिक अवॉर्ड देने की बात करेंगे। जिसमें हर घरवालों को उनकी आदत, हरकतों और बर्ताव के मुताबिक टैग किया जाएगा।
इस दुर्लभ बीमारी से हुई थी फिल्म ‘मेहंदी’ एक्टर फराज खान की डेथ
