साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों ‘मुकुथी अम्मन 2′ फिल्म में नजर आ रही हैं. उनकी ये फिल्म उनकी हिट फिल्म ”मुकुथी अम्मन’ का सीक्वल है. हालांकि दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन औंधे मुंह गिर गई है. हालात ये है कि ये मूवी नयनतारा की साल 2026 में रिलीज हुई अब तक पांच फिल्मों में सबसे कम ओपनिंग वाली मूवीज में दूसरे नंबर पर आ चुकी है.
पहले दिन दो करोड़ भी नहीं हुई कमाई
नयनतारा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मूकुथी अम्मन 2 ने सिनेमाघरों में 6 नवंबर को दस्तक दी. हालांकि फिल्म को दर्शकों ने पहले ही दिन नकार दिया है. ये नयनतारा की इस साल की ओवरऑल पांचवी और तमिल की दूसरी फिल्म है. इसमें एक्ट्रेस एक देवी के किरदार में नजर आ रही हैं.
हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सीन’ (Scene) का सामना करना पड़ रहा है. जबकि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का भी इसकी कमाई पर असर पड़ रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मुकुथी अम्मन 2’ भारत में अपने पहले दिन सिर्फ 1.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.22 करोड़ रुपये रहा.
बनी नयनतारा की 2026 की दूसरी सबसे लोवेस्ट ओपनर
‘मूकुथी अम्मन 2’ नयनतारा की साल 2026 की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर चुकी है. पहले नंबर पर 1.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन साथ ‘हाय’ मौजूद है. एक्ट्रेस की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ उनकी इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म है, जिसका कलेक्शन पहले दिन 101.1 करोड़ रुपये हुआ था. ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने पहले दिन 41.6 करोड़ रुपये और ‘पैट्रियट’ ने 10 करोड़ रुपये कमाए थे.
‘मूकुथी अम्मन 2’ के बारे में
साल 2020 में आई मूकुथी अम्मन बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, फिल्म को हिट का दर्जा मिला था. जबकि अब 6 साल बाद आए इसके दूसरे पार्ट को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. बताया जा रहा है कि इसका बजट 100 करोड़ रुपये है. फिल्म को सुंदर सी. ने डायरेक्ट किया है. सुंदर सी. ने वेंकट राघवन के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है.
