Bigg Boss 20 Extension: सलमान खान (Salman Khan) के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में लगातार हो रहे ड्रामे, लड़ाई-झगड़े और कंटेस्टेंट्स के बदलते रिश्तों के बीच मेकर्स इसके नए एपिसोड्स बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन को दो से चार हफ्तों का एक्सटेंशन मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को लंबे समय तक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स का खेल (Bigg Boss 20 Extension) देखने का मौका मिलेगा।
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर 2026 को हुई थी। शुरुआत में इस सीजन को करीब 15 हफ्तों तक चलाने की योजना बनाई गई थी। इसी हिसाब से शो का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर 2026 को होने की उम्मीद थी। हालांकि, अब शो को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स इसकी अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को इस बारे में आखिरी फैसला (Bigg Boss 20 Extension) लिया जा सकता है।
जनवरी 2027 तक बढ़ सकता है ‘बिग बॉस 20’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ‘बिग बॉस 20’ को दो से चार हफ्तों तक आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल शो अपने 11वें हफ्ते में है। हालांकि, अभी तक चैनल या मेकर्स की तरफ से एक्सटेंशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को मेकर्स इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला ले सकते हैं। अगर शो को एक्सटेंशन मिलता है तो इसका सफर दिसंबर के बजाय जनवरी 2027 तक जा सकता है। ऐसे में दर्शकों को कुछ और हफ्तों तक सलमान खान (Bigg Boss 20 Extension) का ‘वीकेंड का वार’ देखने को मिलेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सलमान खान का बिजी शेड्यूल बन सकता है बड़ी चुनौती
‘बिग बॉस 20’ को एक्सटेंशन देने के पीछे शो की बढ़ती लोकप्रियता को बड़ी वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर इस सीजन ने 60 दिनों से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे से ज्यादा का वॉच टाइम हासिल किया है। इसके साथ ही शो को 350 करोड़ से अधिक वोट मिलने का दावा भी किया गया है। हालांकि, शो को आगे बढ़ाने का फैसला काफी हद तक इसके होस्ट सलमान खान की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। एक्सटेंशन मिलने (Bigg Boss 20 Extension) का मतलब है कि उन्हें अतिरिक्त ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स की शूटिंग करनी होगी।
दूसरी तरफ, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज और निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में उनके पास शूटिंग के लिए समय निकालना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि मेकर्स को शो की अवधि बढ़ाने से पहले सलमान (Bigg Boss 20 Extension) के शेड्यूल पर भी विचार करना (Bigg Boss 20 Extension) होगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
स्काउट ओपी और लव गिल के बीच बढ़ते विवाद ने खींचा ध्यान
शो के घर के अंदर इन दिनों गेमर स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता भी काफी चर्चा में है। हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी पहुंची थीं। उन्होंने लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद से दोनों के बीच का समीकरण और स्काउट की निजी जिंदगी चर्चा का विषय (Bigg Boss 20 Extension) बन गई।
वहीं, हालिया एपिसोड में सलमान खान ने एक टास्क के दौरान अपने करीबी दोस्त यंग डीएसए पर हाथ उठाने को लेकर स्काउट ओपी को फटकार लगाई थी। सलमान ने स्काउट और लव गिल दोनों को अपनी सीमाएं न लांघने की चेतावनी भी दी थी। इन विवादों और लगातार बदलते समीकरणों के बीच शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। अब सभी की नजरें 20 नवंबर पर टिकी हैं। देखना होगा कि मेकर्स ‘बिग बॉस 20’ को एक्सटेंशन देने का फैसला लेते हैं या फिर शो का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 20 Extension) पहले से तय तारीख पर ही होगा।
News Source: Social Media
