2
पहले राउंड में कनिका मान ने लिखने की जिम्मेदारी ली थी जबकि लव गिल नोट्स चिपकाने और उनकी सुरक्षा करने मैदान में उतरीं। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे ने नोट्स लिखे और काजी तौकीर ने उन्हें बोर्ड पर लगाने के साथ बचाव किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद टाई-ब्रेकर खेला गया। इसमें अरिश्फा की टीम ने बाजी मार ली। अरिश्फा खान ने इम्युनिटी टास्क अपने नाम किया और इस हफ्ते के लिए सुरक्षित हो गईं।
